मामला गया ( Gaya) जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के डोमिया गांव (Domia Village) का है। जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। महिला का नाम रेखा देवी है। रेखा देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दिया। हालांकि महिला को स्थानीय मछुआरों के द्वारा सही सलामत बाहर निकाल दिया गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घंटो बाद 3 बच्चों में से 2 बच्चे को स्थानीय मछुआरा के द्वारा मरा हुआ निकाला गया।
घरेलू विवाद के कारण
वहीं तीसरे बच्चे को गोताखोरों के द्वारा तलाश किया जा रहा है। घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विनय यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी लिया। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गुरुआ के नई तालाब सूर्य मंदिर में छलांग लगा दिया था। बताया जा रहा है कि रेखा देवी का पति संतोष शर्मा दूसरे राज्य में काम करता है जो घटना की सूचना मिलते ही वापस लौट रहे हैं।

तीसरे बच्चे की खोजबीन जारी
बच्चे की उम्र 5 साल 6 साल और 8 साल का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिवाकर शर्मा के मुताबिक महिला को बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो अभी तक बेहोश है। महिला का इलाज डॉक्टर के द्वारा जारी है। महिला के होश आने के बाद हीं पता चल सकता है कि महिला ने क्यों आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं 3 बच्चों में से 2 बच्चे का शव तालाब से बाहर निकाला गया है जबकि तीसरे बच्चे की खोजबीन की जा रही है। तलाब काफी गहरा है इस कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।