Bihar NDA Meeting: एनडीए का विधानसक्षा क्षेत्रों में चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरे चरण में तीन सितंबर से शुरू होगा। तीन, सात और आठ सितंबर को रोज 14 विधानसक्षा क्षेत्रों यह सम्मेलन होगा। इसके लिए एनडीए की 14 टीमें बनाई गई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को एनडीए घटलदलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
RJD और BJP से आगे निकल गई PK की जनसुराज.. सोशल मीडिया पर सबको दे रहे टक्कर !
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त से एनडीए का विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में जहां भी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, वह काफी सफल रहा। आज विपक्ष में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि कोई विकास पर चर्चा कर ले।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रथम चरण के सम्मेलन में सभी घटक दलों का जबर्दस्त समन्वय दिखा। वहीं, लोगों का उत्साह बता रहा है कि सभी एनडीए के रंग में रंग गये हैं। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को वैशाली, राजगीर, सकरा, खगड़िया, बरबीघा, केसरिया, सुरसंड, छातापुर, रीगा, गयाजी टाउन, बछवाड़ा, काराकाट, अगिआंव और बेनीपट्टी तथा सात सितंबर को एकमा, कचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा, अलौली, केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, बाराचट्टी, शाहपुर तथा जोकीहाट में सम्मेलन होगा। आठ सितंबर को मीनापुर, मोकामा, बेलसंड, बहादुरपुर, शेटघाटी, मनिहारी, हसनपुर, सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, रजौली, मनेर तथा कटिहार विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

मौके पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष मदन चौधरी तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महासचिव राकेश रंजन ने भी अपनी बातें रखी। राजू तिवारी ने अपने संबोधन में 2025 के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2025 में हम 225 सीटों तक पहुंचेंगे। कुछ लोग सिर्फ घूम रहे हैं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होगा। हम काम पर विश्वास करते हैं। हमारे दोनों नेता—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार—लगातार काम कर रहे हैं। बिहार की जनता इन्हीं दोनों नेताओं पर भरोसा करती है कि ये विकास करेंगे। इन्हीं के नेतृत्व में हम एक बार फिर बिहार में सरकार बनाएंगे।

प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता, आने वाले कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।






















