बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर, माया नारोलिया और उमेश नाथ महाराज भी मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे।

संध से जुड़े है नए चेहरे
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया है। पुराने चेहरे में अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता ही अपवाद है। नए चेहरे को मौके देने पर पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए लोगों को पार्टी मौका देना चाहती है इनका राजनीति में ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन संध से जुड़े हुए है। पुराने चेहरों को लोकसभा में पार्टी उतारेगी।
महिला मोर्चे की अध्यक्ष है माया नारोलिया
राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए नेताओं की बात करें तो बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए है। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। माया नारोलिया प्रदेश की महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं। साथ ही संगठन से भी जुड़ी हुई है।