बिहार में विधानसभा चुनाव तीन महीने बाद होने वाली है, लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 52 जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर जिला प्रभारियों की सूची तैयार की गयी है। बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी अरविंद सिंह ने गुरुवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार गुरुवार को नए प्रभारियों की लिस्ट जारी की।
बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..
देखिये पूरी लिस्ट..
प्रेम रंजन चतुर्वेदी को पटना महानगर, तो संजीव यादव को पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह विनोद सिंह को बेतिया, दीपेंद्र सर्राफ को गोपालगंज, संजीव पांडेय को सीतामढ़ी, दिवाकर सिंह को मधेपुरा, राजेश सिन्हा को भोजपुर और राजेश जैन को भागलपुर का प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी ने अखिलेश सिंह को बगहा, लालबाबू प्रसाद को रक्सौल, वरुण सिंह को मोतिहारी, शैलेंद्र मिश्र को ढाका, प्रदीप रोज को सीवान पूर्वी, लालबाबू कुशवाहा को सीवान पश्चिमी, अनुप श्रीवास्तव को सारण पूर्वी, प्रवीण यादव को सारण पश्चिमी, अरविंद सिंह को वैशाली उत्तरी, संजय सहाय को वैशाली दक्षिणी और गौतम राम को शिवहर का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

सहरसा में सुनील कुमार, अररिया में विजय शंकर चौधरी, पूर्णिया में आलोक भगत, कटिहार में प्रफुल रंजन वर्मा, किशनगंज में राज कुमार राय, बांका में कुमार प्रणय, नवगछिया में पवन मिश्र, खगड़िया में राजेश किशोर सिंह, मुंगेर में विकास सिंह, लखीसराय में संजय कुमार, बेगूसराय में बबलू सिंह उर्फ शशि भूषण कुमार, जमुई में रविशंकर सिंह, शेखपुरा में प्रकाश भगत, नालंदा में संजय मुन्ना और नवादा में राजेश सिंह को प्रभारी लगाया गया है।

भाजपा ने बाढ़ में धर्मेंद्र कुमार, जहानाबाद में राजेश चंद्रवंशी, गयाजी पू्वी में सुरेशा शर्मा, गयाजी पश्चिमी में सिद्धनाथ मिश्र, अरवल में सुबोध पासवान, औरंगाबाद में मनोज कुशवाहा, सासाराम में हिमांशु चतुर्वेदी, कैमूर में अशोक साह और बक्सर में अरुण कुशवाहा को जिला प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी पार्टी के जिला संगठन और प्रदेश कार्यकारिणी के बीच सेतु का काम करेंगे।