कल यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ममनसुख मंडाविया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और अन्य ने पटना से जय भीम पद यात्रा शुरू करते हुए भारत माता और डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ममनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देश में 5 हजार से अधिक स्थानों पर पदयात्रा द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्वच्छ करना और माल्यार्पण करने का काम हो रहा है। इसका उद्देश्य है कि देश के युवा देश के संविधान का सम्मान करें। संविधान से सीखें और विकसित भारत के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करें।

जय भीम पद यात्रा पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय ने जय भीम यात्रा का आयोजन किया है और आज हम डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान में योगदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस पदयात्रा में आज केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया मौजूद रहें। यह पदयात्रा गांधी मैदान से पटना हाईकोर्ट तक निकाली गई, जहां हमने डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
पटना की सड़क पर उतरे मोदी के मंत्री मनसुख मांडविया.. जय भीम पदयात्रा में उमड़ा दलित समाज
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जय भीम पदयात्रा पर कहा कि राष्ट्रवाद की मजबूत नींव की ईंट से जो विकसित भारत की मजबूत इमारत बनेगी, वह भारत की जनता को फिर से गौरवान्वित करेगी। वह भारत के वैभव को भी बढ़ाएगी। विपक्ष को राष्ट्रवाद से जुड़ना चाहिए। उन्हें वंशवाद और परिवारवाद से बाहर आना चाहिए। उन्हें राष्ट्र को कमजोर करने की मानसिकता से मुक्त हो जाना चाहिए।
जय भीम पद यात्रा पर राज्य सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि आज अगर नई पीढ़ी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अच्छे से समझेगी तो निश्चित रूप से देश के संविधान को बेहतर समझ पाएगी। जिस नए भारत की हम आज कल्पना कर रहे हैं, उस कल्पना में नई पीढ़ी को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों से जुड़ना चाहिए, जिन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं। जिन्होंने संविधान के कानूनों को तोड़ने का काम किया। जिन्होंने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया। जिन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, वो आज बाबा भीमराव के बारे में क्या बात करेंगे? बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न NDA सरकार में मिला।
वहीं जय भीम पद यात्रा पर भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उनकी विचारधारा का सम्मान किया है। आज इसी सम्मान के लिए ये पदयात्रा निकाली जा रही है।