भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में जानलेवा हमला बुधवार को हुआ। चंद्रशेखर को इस हमले में गोली मारी गई है। गोली चंद्रशेखर को लगी भी है। गनीमत यह रही कि चंद्रशेखर इस हमले में सिर्फ घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा मारी गई गोली उनके कमर को छूते हुए निकल गई है। गोली से चंद्रशेखर के कमर पर जख्म बन गया है।
देवबंद में हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार देवबंद कस्बे में कार संख्या HR 70D 0278 गाड़ी से सवार अपराधियों ने चंद्रशेखर पर हमला किया। इस हमले में चार राउंड गोलियां चली हैं। इसमें एक गोली चंद्रशेखर को लगी है।