Bihar Politics : बिहार में लगातार हो रही हत्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान अब नीतीश सरकार की पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी याद दिला रहे हैं। चिराग पासवान को जान से मरने की धमकी भी मिली है। वहीं चिराग के इन आरोपों के बाद तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बात उन्हें जाकर प्रधानमंत्री को कहना चाहिए। RJD नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि चर्चा (सीट बंटवारे के लिए) चल रही है।
वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार के कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि यहां लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सिर्फ लूट खसोट मचा हुआ है। न तो प्रशासन न ही शासन है। नगर निगम की बैठक में पिस्टल निकल रहा है। हर काम के लिए विभागों में रिश्वत देना पड़ रहा है।
Bihar Politics : नित्यानंद राय ने बताया- लालू प्रसाद ने क्यों दिया था ‘भूरा बाल साफ करों’ का नारा..
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी पर उन्होंने कहा कि जा के प्रधानमंत्री से बोलिये कि जंगल राज आ गया है। बता दें कि आज चिराग पासवान ने भी बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार तथा बिहार पुलिस पर सवाल उठाया है। चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी भी मिली है।
Bihar Politics : बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे.. ? चिराग पासवान ने उठा दिए सवाल
तेजस्वी ने इस दौरान बिहार सरकार को एक बार फिर नकलची सरकार बताया। कहा कि इनके पास कोई विजन नहीं है। हमारी योजनाओं की नकल कर रहे हैं। देखिएगा यह लोग माई बहिन मान योजना की भी नकल करेंगे। सिर्फ नकल करना ही इनका काम। हमलोग के पास विजन है, धीरे धीरे लोगों को बताया जाएगा।