बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज करौटा-तेलमर-सालेपुर-राजगीर फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ जंक्शन के पास परियोजना से जुड़े अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बिहार में बीजेपी 109 सीटों पर लड़ेगी चुनाव.. क्या बोले दिलीप जायसवाल
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना की गुणवत्ता, तय समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने और स्थानीय जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
बिहार : विशेष निगरानी की टीम ने डीएसपी के आवास पर की छापेमारी
इस मौके पर राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और परियोजना से जुड़े तकनीकी अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान पर्यावरण संतुलन एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।

करौटा-तेलमर-सालेपुर-राजगीर फोरलेन सड़क परियोजना को सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल किया गया है। इस सड़क के बन जाने से पटना और राजगीर के बीच यातायात सुगम होगा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी बेहतर संपर्क मिलेगा। परियोजना की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को हर स्तर पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।