• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

कांग्रेस और JMM जातियों में देश को तोड़ना चाहते हैं , घुसपैठियों के वोटों की लालच में जेएमएम-कांग्रेस देश बेच रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

November 12, 2024
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025
क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

July 5, 2025
Gopal Khemka Murder Case Patna Dr. Akhilesh Singh Press Conference Nitish Kumar Law and Order Issue Bihar Crime Statistics Graph

बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासी तूफान: बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद अखिलेश सिंह का NDA सरकार पर बड़ा हमला

July 5, 2025
गोपाल खेमका की हत्या पर बिहार में मचा सियासी भूचाल.. विपक्ष ने कहा- यही है ‘गुNDA राज’

Gopal Khemka Murder Case : पटना के IG और SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण.. जल्द खुलासा का दावा

July 5, 2025
गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

July 5, 2025
ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

July 5, 2025
Lalu Prasad Yadav RJD President Tejashwi Yadav with Lalu Yadav RJD National Meeting in Patna Rabri Devi and Lalu Yadav at RJD Event

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तेजस्वी यादव को मिली बड़ी भूमिका

July 5, 2025
सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

July 5, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

Gopal Khemka Murder Case : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस.. तेजस्वी ने कहा- कोई जंगलराज नहीं कहेगा

July 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 5, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

कांग्रेस और JMM जातियों में देश को तोड़ना चाहते हैं , घुसपैठियों के वोटों की लालच में जेएमएम-कांग्रेस देश बेच रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

by
November 12, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को झारखंड की सिंदरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती तारा देवी और टुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन सरकार ने झारखंड को क्या दिया है..? पांच साल पहले जनता से सैंकड़ों वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है। चारों तरफ केवल लूट मची है। इनके नेता, मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। ये पैसा जेएमएम-कांग्रेस का नहीं बल्कि झारखंड की जनता की खून-पसीने की कमाई का है। इसलिए अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ही सुशासन स्थापित करेगी।

जेएमएम की विदाई तय है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। हेमंत सोरेन और जेएमएम नेताओं के चेहरे मुरझाए हुए हैं। संभावित हार को देखकर बौखलाए हुए हैं। इनके चेहरे ही बता रहे हैं कि, झारखंड से हेमंत सोरेन जा रहे हैं और जेएमएम की विदाई का वक्त आ गया है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, इन्होंने नारा दिया है कि, एक ही नारा, हेमंत दोबारा, लेकिन झारखंड की जनता कह रही है कि, नहीं आएगा दोबारा, हेमंत सोरेन नाकारा। वहीं गठबंधन पर सवाल उठाते हुए शिवराज ने कहा कि, हेमंत सोरेन का गठबंधन उस कांग्रेस के साथ है, जिसने अलग झारखंड बनाने वाले आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई। आज सोरेन उसी शहजादे को झुककर प्रणाम कर रहे हैं। जिस लालू यादव ने कहा था कि, झारखंड मेरी लाश पर बनेगा, उसी से गलबहियाँ चल रही है। इनके संबंध वैचारिक नहीं है। इनके विचार, व्यवहार और आचरण अलग-अलग हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में सब एक हैं। इन्होंने पूरे झारखंड को लूटकर बर्बाद कर दिया।

जेएमएम-कांग्रेस के कुंभकर्ण

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमने सुना है कि, कुंभकर्ण 6 महीना सोता था और 6 महीना जागता था। जब वो 6 महीना जागता था तो केवल खाता ही रहता था, लेकिन जेएमएम-कांग्रेस-माले और इनके सहयोगी दलों के कुंभकर्ण तो 12 महीने ही खाते हैं। ये बालू, ईंट, पत्थर, कोयला और यहां तक की गरीबों का राशन भी खा गए। शिवराज सिंह ने कहा कि, केन्द्र से मोदी जी ने गरीबों के लिए जो राशन भेजा था, जेएमएम वाले गरीबों को वो राशन भी खा गए। राशन गरीबों तक पहुंचा ही नहीं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जी ने जल जीवन मिशन का हजारों करोड़ रूपए झारखंड भेजा था, जिससे गांव-गांव और घर-घर में पाइप लाइन बिछाकर नल लगाए जाने थे, लेकिन ये जेएमएम-कांग्रेस के कुंभकर्ण नल का पैसा भी खा गए। गरीबों का पैसा डकारने से बड़ा पाप क्या हो सकता है। इन्होंने मिलकर पूरे झारखंड को खोखला कर दिया है और प्रदेश को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

राम हमारे आराध्य हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम जय श्रीराम बोलते हैं तो जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं के दिल में बड़ी तकलीफ होती है। तुष्टीकरण के कारण हेमंत सोरेन भी कहते हैं कि, जय श्रीराम सुन-सुनकर मेरे कान पक गए हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान है, राम हमारे रोम रोम में रमे हैं, राम हमारी सांसों में बसे हैं और राम के बिना ये देश जाना नहीं जा सकता है। ये गठबंधन के लोग सनातन का विरोध करते हैं, सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि, भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है, हमारी संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपराओं की तरफ जो उंगली उठाएगा उसको किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Related Post

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025

JMM घुसपैठियों को बसा रही है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में विदेशी घुसपैठिए आ रहे हैं, ये जेएमएम की सरकार ही घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। ये देश हमारा, ये धरती हमारी, ये जमीन, जल, जंगल सब हमारे लेकिन विदेशी घुसपैठिए आकर रह रहे हैं। बांग्लादेशी आ रहे हैं और ये हेमंत सोरेन सरकार इनको बसाती है, उनका स्वागत करती है, उनके वोटर लिस्ट में उनके नाम जोड़े जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, क्योंकि ये घुसपैठिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के वोट बैंक है। वोटों की लालच में ये देश बेच रहे हैं। ये विदेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे शादी कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। रूबीका और अंकिता जैसी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है। हालात ये हैं कि, संथाल परगना में डेमोग्राफी चेंज हो गई है। पहले यहां आदिवासियों की आबादी 44% थी, लेकिन अब घटकर केवल 28% रह गई है। यहां विदेशी घुसपैठिए आकर बस गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। इस धरती पर माटी, बेटी और रोटी को सुरक्षित करना भाजपा का प्रण है।

महिला सशक्तिकरण, भाजपा का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें चूल्हा खर्च के लिए प्रति माह 2 हजार रूपए दिए जाएंगे। 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव आते हेमंत सोरेन भी आ गए और वोट बटोरने के लिए बहनों के खातों में 1 हजार रूपए की राशि डाल दी। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर महीने 2 हजार रूपए के हिसाब से एक साल का 24 हजार रूपए होता है, और पांच साल का 1 लाख 20 हजार रूपए होता है, लेकिन हेमंत सोरेन ने अब तक केवल 2 हजार रूपए ही बहनों के खाते में डाले हैं। हेमंत सोरेन महिलाओं के 1 लाख 18 हजार रूपए भी डकार गए। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है वहां बहनों को खाते में सम्मान राशि दी जा रही है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में हर महीने राशि डाली जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और ओडिशा में अलग-अलग नामों से योजनाएं चलाई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनते ही उसी महीने से हर बहन के खाते में हर 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी। वहीं बहनों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है।

सोरेन ने केवल छला है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पांच साल पहले हेमंत सोरेन ने कसम खाकर कहा था कि, युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, लेकिन भत्ता भी नहीं मिला। पूरे पांच सालों तक सोरेन सरकार को युवाओं की याद नहीं आई लेकिन चुनाव आते ही उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर युवाओं को कड़ी धूप में 10 किलोमीटर ऐसा दौड़ाया कि, दौड़ते-दौड़ते नौजवान जिंदगी की जंग हार गए। घर पर माँ इंतज़ार कर रही थी कि, बेटा वर्दी पहनकर लौटेगा लेकिन बेटा कफन ओढ़कर लौटा। इन्होंने कई घरों के चिराग बुझा दिए। उन्होंने कहा कि, पूरे मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार खाली पड़े सरकारी पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। पहले ही साल डेढ़ लाख नौकरियां दी जाएंगी। कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगी, कब रिजल्ट आएगा और कब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 5 लाख नए स्वरोजगार सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को अच्छी नौकरी की तैयारी के लिए हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। हेमंत सोरेन ने युवा नौजवानों को छला है, लेकिन भाजपा युवाओं को पूरा न्याय देगी।

मोदी जी गरीबों के मसीहा हैं

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी अद्भुत नेता हैं। उनके नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। गरीबों का कल्याण मोदी जी की प्राथमिकता है। मोदी जी गरीबों के मसीहा है। शिवराज सिंह ने कहा कि, हर गरीब को पक्का मकान देना भाजपा और मोदी जी का सपना है। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने तय किया है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे। हर गरीब को पक्का मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। झारखंड में बालू बाल्टियों में रखकर किलो से बेची जा रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही गरीबों को मकान बनाने के लिए बालू भी फ्री दी जाएगी। कोई गरीब टूटी टपरिया और कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा

Share196Tweet123

Related Posts

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा की कि...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव को...

बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से...

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.