JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गायत्री मंदिर के पास रहने वाले 54 वर्षीय एमजी राजन का श’व उनके घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर लटका पाया गया। देर रात राजन की भाभी जब जागी तो उन्होंने श’व को पेड़ से लटकता देखा। शुक्रवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राजन गोल पहाड़ी के पास स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते थे। वह रात को काम कर वापस लौटे और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात जब भाभी जागी तो उनका श’व फंदे से झूलता देखा। उन्होंने आत्मह’त्या क्यों की इसके बारे में परिजन कुछ बता पाने में असमर्थ है।
मानगो में मिला किशोर का श’व
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 के पास खरकई नदी में डूबे 7 वर्षीय किशोर लक्ष्मण मछुआ का श’व मानगो गौड बस्ती के पास स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया। श’व मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और श’व की पहचान की। लक्ष्मण कदमा जयप्रकाश नगर का रहने वाला था और गुरुवार को नहाने के क्रम में नदी में डूब गया था। स्थानीय मछुआरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई पर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह मानगो में लक्ष्मण का श’व बरामद किया गया।