Parliament Monsoon Session: बिहार में एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। कांग्रेस ने कहा कि हम बिहार में चुनाव चोरी नहीं होने देंगे। सरकार की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। बिहार में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे के खिलाफ TMC ने संसद परिसर में विरोध विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मामले पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
Bihar Election 2025: महागठबंधन की 6वीं बैठक आज.. क्या तेजस्वी को घोषित किया जाएगा CM फेस
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “हम चाहते हैं कि बिहार और बंगाल में वोटर लिस्ट की धांधली बंद हो। आधार कार्ड और अन्य कार्ड जिसके आधार पर पिछली बार वोट दिए गए थे, उन्हीं की अनुमति दी जाए… वोट काटने का काम बंद होना चाहिए।”