[Team Insider] पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद मौन धरना कर भाजपा ने विरोध जताया था। लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति की पिटाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी।उसे मुर्गा भी बनवाया और उठक बैठक भी करवाई।इतना ही नहीं मानवता को शर्मसार करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे थूक कर भी चटवाया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
दो भाजपा कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में
मुख्यमंत्री के कार्रवाई करने के निर्देश के बाद धनबाद पुलिस नेभाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।इस बाबत जिले के एएसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इसके आलावे अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सदर थाने में मामला किया गया दर्ज
इस पूरे मामले में धनबाद पुलिस के द्वारा सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कई भाजपा नेताओं का नाम दर्ज किया गया है। पकड़े गए भाजपा नेताओं से सदर थाने में पूछताछ की जा रही है।