• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

उम्रकैद के जाल में पांच ‘सांसद’ : टॉप पर बिहार, तो UP भी नहीं है पीछे

March 30, 2023
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025
क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

July 5, 2025
Gopal Khemka Murder Case Patna Dr. Akhilesh Singh Press Conference Nitish Kumar Law and Order Issue Bihar Crime Statistics Graph

बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासी तूफान: बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद अखिलेश सिंह का NDA सरकार पर बड़ा हमला

July 5, 2025
गोपाल खेमका की हत्या पर बिहार में मचा सियासी भूचाल.. विपक्ष ने कहा- यही है ‘गुNDA राज’

Gopal Khemka Murder Case : पटना के IG और SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण.. जल्द खुलासा का दावा

July 5, 2025
गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

July 5, 2025
ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

July 5, 2025
Lalu Prasad Yadav RJD President Tejashwi Yadav with Lalu Yadav RJD National Meeting in Patna Rabri Devi and Lalu Yadav at RJD Event

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तेजस्वी यादव को मिली बड़ी भूमिका

July 5, 2025
सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

July 5, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

Gopal Khemka Murder Case : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस.. तेजस्वी ने कहा- कोई जंगलराज नहीं कहेगा

July 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

उम्रकैद के जाल में पांच ‘सांसद’ : टॉप पर बिहार, तो UP भी नहीं है पीछे

by WriterOne
March 30, 2023
in Uncategorized
1
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में सबसे संगीन अपराध की सजा है फांसी और जिसे फांसी नहीं दी गई, उसे उम्रकैद। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2022 के आंकड़े बताते हैं कि 20 सालों में 2543 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई। लेकिन हकीकत ये भी है कि इनमें फांसी मिली सिर्फ 8 लोगों को। बाकी में से अधिकतर की सजा उम्रकैद में कन्वर्ट हो गई। दूसरी ओर उम्रकैद की सजा पाने वालों में पांच वो लोग भी हैं, जो कभी लोकसभा के सदस्य थे। इसमें तीन तो बिहार से सांसद रहे हैं जबकि दो का नाता उत्तरप्रदेश से रहा। पांच में से चार हत्या के दोषी हैं, तो एक को अपहरण के मामले उम्रकैद मिली है। इनमें एक तो वैसे भी हैं, जिन्हें मिली तो थी फांसी की सजा लेकिन हाईकोर्ट में यह उम्रकैद में बदल गई।

वैसे देश की राजनीति में जातीय जनगणना की मांग ने जोर पकड़ा हुआ है और बिहार में तो यह प्रक्रियाधीन भी है। इन अपराधियों के जाति-धर्म के बारे में आपको बता दें कि दो मुस्लिम समुदाय से हैं तो दो राजपूत और एक यादव जाति के हैं। इन ‘राजनीतिक हस्तियों’ में तीन का संबंध बिहार की सत्तारुढ़ पार्टी राजद-जदयू से रहा है। तो दो यूपी के विपक्षी दल बसपा-सपा से रहे हैं।

तेजस्वी यादव की बेटी का नामकरण, लालू यादव ने रखा ये नाम

1. आनंद मोहन

पूर्व सांसद आनंद मोहन

उम्र कैद की सजा काट रहे सांसदों में बिहार में शिवहर सीट से सांसद रहे आनंद मोहन का नाम सबसे पहला है। आनंद मोहन गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के दोषी पाए गए थे। इसी मामले में आनंद मोहन को सजा मिली है। निचली अदालत ने तो आनंद मोहन को फांसी की सजा दी थी। लेकिन हाई कोर्ट में सजा उम्रकैद में तब्दील हो गई। राहत के लिए जोर तो आनंद मोहन ने सुप्रीम कोर्ट में भी लगाया लेकिन वहां बात बनी नहीं। आनंद मोहन अभी भी जेल में हैं। कभी लालू राज की खिलाफत का बीड़ा उठाने वाले नेताओं की पहली कतार में शामिल आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद इस बार लालू की पार्टी राजद के ही विधायक हैं।

Related Post

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025

2. मो. शहाबुद्दीन

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन

बिहार में सीवान लोकसभा सीट से राजद के सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन को भी उम्रकैद की सजा मिली थी। शहाबुद्दीन का पॉलिटिकल कॅरियर जितना शानदार रहा था, उसके अपराध का ग्राफ उससे कहीं कम नहीं थी। इस बात को ऐसे आसानी से समझा जा सकता है कि शहाबुद्दीन पर दर्ज सभी मामलों की सुनवाई पूरी भी नहीं हुई और जेल में ही शहाबुद्दीन की मौत हो गई। शहाबुद्दीन पर हत्‍या, अपहरण, रंगदारी, घातक हथ‍ियार रखने और दंगा फैलाने जैसे कई मामले दर्ज थे। लेकिन दो भाइयों को तेजाब से जलाकर मार देने वाले मामले में दोषी शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा मिली। 2004 की इस घटना में 2007 में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई। सजा कटाने के दौरान ही उसे कोरोना हो गया था। 1 मई 2021 को दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना से ही उसकी मौत हो गई।

3. प्रभुनाथ सिंह

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह

उम्रकैद पाने वाले सांसदों की सूची में प्रभुनाथ सिंह का भी नाम है। जदयू में रहते हुए नीतीश कुमार के करीबी और महाराजगंज सीट से सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह की सक्रिय राजनीति के अंतिम कुछ साल तो राजद में बीते। लेकिन विधायक की हत्या के मामले में 22 साल बाद प्रभुनाथ सिंह का नाम उम्रकैद पाने वाले सांसदों की सूची में आ गया। 1995 में मशरक विधानसभा सीट से विधायक चुने गए अशोक सिंह की हत्या का आरोप प्रभुनाथ सिंह पर लगा और साबित भी हुआ। इसके बाद 23 मई 2017 को पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, उसके भाई दीनानाथ सिंह और एक अन्य आरोपी रितेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हाईकोर्ट से भी प्रभुनाथ सिंह को राहत नहीं मिली और वो अभी भी जेल में बंद सजा काट रहा है।

4. उमाकांत यादव

पूर्व सांसद उमाकांत यादव

उत्तरप्रदेश की मछलीशहर सीट से 2004 में सांसद बने बसपा के उमाकांत यादव भी उनमें शामिल हैं, जिन्हें उम्रकैद मिली हुई है। दो जीआरपी सिपाही समेत तीन लोगों की हत्या के मामले में 27 साल के ट्रायल के बाद उमाकांत यादव को अगस्त 2022 में सजा मिली। उन पर हत्या का वो मामला 1995 से चल रहा था। इस फैसले के पहले तारीखों की लिस्ट लंबी है। फैसला 598 सुनवाईयों के बाद आया था।

5. अतीक अहमद

पूर्व सांसद अतीक अहमद

उम्र कैद की सजा पाने वाले पूर्व सांसदों में ताजा नाम उस अतीक अहमद का है, जिसे उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद मिली है। इस मामले की गंभीरता को ऐसे समझें कि फूलपुर से सपा के सांसद रहे अतीक पर 2006 में उमेश पाल का अपहरण करने का आरोप लगा। इस मामले में 28 मार्च 2023 अतीक को उम्रकैद की सजा मिली। लेकिन उससे पहले 24 फरवरी 2023 को ही उमेश पाल की हत्या हो गई। इस हत्या का आरोप भी अतीक के परिवार पर ही लगा है। अतीक पर अभी इलाहाबाद वेस्ट की सीट से विधायक रहे राजू पाल की हत्या का भी आरोप है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा की कि...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव को...

बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से...

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.