राम नवमी के अवसर पर हाजीपुर के गंगा मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल (Ganga Multi Specialist Hospital) में स्वस्थ बिहार महाअभियान के तत्वाधान में आज रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में आसपास के गांव से सैकड़ों पहुंचे थें। जहां लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया एवं रोगियों को मुफ्त दवाएं दी गयी। 180 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेसर, ईसीजी,ऑक्सीजन लेवल,वजन भी नि:शुल्क किया गया। शिविर का उद्घाटन मनोज कुमार मंडल सिपेट हाजीपुर के निदेशक द्वारा किया गया।
मानव सेवा ही धर्म
इस दौरान मनोज कुमार मंडल ने कहा कि सभी को स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। मनुष्य जीवन में मानव सेवा ही धर्म का मुख्य आधार है। डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य की चिंता बुजुर्गों ने निरोगी काया को जीवन का पहला सुख बताया गया है। जैसे-जैसे विकास और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती गईं, लोग स्वास्थ्य के महत्व को भूलने लगे। जीवन की भागदौड़ और व्यस्तता के कारण लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना छोड़ दिया। स्वस्थ जीवनशैली न अपनाने का ही नतीजा है कि लोग अब ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

अधिकतर बीमारियों का कारण तंबाकू
अधिकतर बीमारियों का कारण तंबाकू और शराब का सेवन, अधिक फास्ट फूड खाना व शारीरिक निष्क्रियता लोगों को रोगी बना रही है। हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आर्थिक रूप से काफी नुकसान
वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए। शिविर में चिकित्सको में डॉ. राजीव गुप्ता क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रुमेटोलॉजी. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह,डॉ. अनिल कुमार सिंह जनरल फ़िज़िशियन, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल किशोर , न्यूरोसर्जन डॉ. डी कश्यप, दंत चिकित्सक डॉ.स्वेता गुप्ता, श्री अनिल कुमार सिंहआदि शामिल थे।