सारण जिला के तरैया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के राजवारा और जिमदहा गांव में तेज आंधी के दौरान एक घर और बेढ़ी में आग लग गई। जिसके बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि जिमदहा गांव में राणा सिंह के रसोई घर में अचानक आग पकड़ ली। लपटें उठती देख ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली।
पटना में महिला सिपाही की संदिग्ध मौत.. कमरे से मिला शव, हत्या या आत्महत्या?
स्थानीय स्तर पर जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया। उसी दौरान राजवारा गांव में रामनाथ शर्मा की बेढ़ी में भी आग लग गई। जिससे बेढ़ी में रखा अनाज और भूसा जलकर राख हो गया। इस अगलगी की दोनों घटनाओं में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद मुखिया और जदयू नेता सुशील कुमार सिंह ने पीड़ितों से मुलाकात की। वहीं उन्होंने सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिया।
बिहार के सीवान में आंधी-तूफान का बरसा कहर.. 7 लोगों की हुई मौत
वहीं जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र में आज अचानक तेज आंधी-पानी व तूफान ने जबरदस्त क्षति पहुंचाई है। जहां थाना परिसर के मुख्य गेट पर विशालकाय पेड़ गिर पड़ा, वहीं मेला बाजार सब्जी मंडी में भी विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। अचानक आई तेज आंधी तूफान से अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। तूफान से कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। वहीं बिजली के तार और खंभे भी टूट गए। फल विक्रेताओं की दुकानों की शेड व छतरियां उड़ गईं।

इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया. तूफान की वजह से गिरे पेड़ों से आसपास के घरों और झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। तेज तूफान से कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हनुमानगंज पोखरा पर विशालकाय वट वृक्ष, देवरिया में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर पेड़, स्टेशन रोड में आंवला का पेड़ समेत कई अन्य जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। हालांकि समाचार प्रेषण तक जानमाल की क्षति नहीं हुई है।