रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है लेकिन जब तक सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी, ट्रैफिक सिग्नल सही नहीं होंगे और लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक सिर्फ जुर्माना वसूलने से समस्या हल नहीं होगी। कहा कि, इस मुद्दे पर बेहद संवेदनशीलता की जरूरत है। आमजनों पर लगाए गए भारी भरकम जुर्माने पर राज्य सरकार पुनर्विचार करें और रांची की सड़कों पर मची लूट को रोककर सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मंत्री पद से हटे नितिन नबीन.. बिहार कैबिनेट में बदलाव की आहट
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार में मंत्री पद से त्यागपत्र (Nitin Nabin Resignation)...




















