कैमूर के उपवन होटल और कवि रिजॉर्ट मोहनिया में शुक्रवार को कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने नीतीश पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा जो नरेंद्र मोदी की राजनीतिक और व्यक्तिगत बुराइयां किया करते थे, जिसे हम बयां नहीं कर सकते हैं। आज वो वहीं नरेंद्र मोदी के गोद में जाकर बैठ गए हैं। नीतीश जब इंडीया में थे तो चार महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हुए थे उनके जाने के बाद भी 26 पार्टियों का गठबंधन है। नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के चार महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हुए थे। उनके जाने के बाद भी 26 पार्टियों का गठबंधन है।
‘भाजपा को हराना है’
एनडीए को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि इंडि गठबंधन से दो I निकाल दो तो एनडीए होता है यानि की ईमानदारी और इंसानियत। इंडिया से जब ईमानदारी और इंसानियत निकाल दिया जाए एनडीए बचता है। हमारा गठबंधन लोकतांत्रिक है। इस बार हम सभी को मिलकर भाजपा को हराना है। इस अहंकारी सरकार से हम लोगों को छुटकारा पाना है। प्रधानमंत्री जी कहा करते हैं थे कि कांग्रेस मुक्त भारत होना है। लेकिन हम कांग्रेस युक्त भारत बनाने में लगे हैं।
‘राहुल की यात्रा से घबरा गई है भाजपा’
जयराम रमेश ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बीजेपी घबराई हुए हैं। डिप्रेशन में चली गई है उनका डिप्रेशन दिख रहा है इसलिए राज्यसभा में किसी को भी टिकट दे दे रही है वो जहां-जहां जा रहे हैं कांग्रेस के लोगों को अपने पार्टी में शामिल कर रहे हैं।
‘भाजपा जुमलेबाजी करती है’
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा फर्क है। देश झूठा वादा और जुमलेबाजी से नहीं चलता। जनता अब सब कुछ समझ गई है।