जामताड़ा: जामताड़ा विधानसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पहले इरफान अंसारी ने भारी समर्थकों के साथ अपने आवास से निकले और जामताड़ा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। इरफान अंसारी ने एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन किया। बता दें 2019 के झारखंड चुनाव में जामताड़ा से इरफान अंसारी विजयी होकर विधायक चुने गए थे।
जामताड़ा की सीट पर देखा गया है कि वोटों का बंटवारा उलझाने वाला है। बावजूद इसके पिछले दो विधानसभा चुनाव में इरफान अंसारी जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विरेंद्र मंडल को 38,406 मतों के अंतर से पराजित किया था। वहीं इस बार उनका मुकाबला सिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन से है। सीता सोरेन हेमंत सोरेन की भाभी है। इसके साथ ही आदिवासी वोट की प्रबल दावेदार भी हैं। बहरहाल जनता के मन में क्या है ये तो 23 नवंबर को पता चलेगा।