[Team Insider] झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा 101101 करोड़ का बजट पेश किया गया। इसको लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के विकास के लिए है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही उद्देश्य के साथ सरकार ने जनमानस का बजट लाया है। वही मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि बजट का आकार बड़ा है। लेकिन इसमें कुछ भी ऐसा नहीं छोड़ा गया है। जिसकी आलोचना की जा सके। जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनीष जायसवाल ने सीधे तौर पर इसे फेल्योर बजट करार दिया है।
समग्र विकास के लिए बजट
राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस बजट को राज्य के विकास का बजट बताया है। तो वहीं सरकार के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि बजट कृषि, शिक्षा, पेयजल, परिवहन सभी को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। जिससे झारखंड को समग्र विकास की ओर ले जाने का काम करेगा। इसे केंद्र में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। किसी के पास इस बजट की आलोचना करने की कोई जगह नहीं है।उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है।
सरकार ने जनता से सर्टिफिकेट लिया हैं। जनता ने सराहना की है और आगे भी बजट की सराहना करेगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा और झारखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में यह फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के बावजूद बजट का आकार सबसे बड़ा है। क्योंकि हेमंत है तो हिम्मत है।
राज्य को और पीछे ले जाने वाला बजट
जबकि विपक्ष की भाजपा ने इस बजट के आकार को लेकर चिंता जताई है। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस बजट में सिर्फ एक ही अच्छी बात है कि बजट की राशि का शुभ आंकड़ा रखा गया है। वही राशन कार्ड धारियों को 1 एक किलो दाल देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बजट में कुछ भी अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गोबर खरीदने के बाद प्लांट लगा नहीं पाएगी। 100 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही गई है।
पिछले वर्ष भी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। लेकिन एक भी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता नहीं दी गयी। पेट्रोल डीजल में सब्सिडी की बात कही गयी है।लेकिन कितने लोग लाभान्वित होंगे।यह देखना होगा।उन्होंने कहा कि इस बजट से निराशा हाथ लगी है। सरकार में आत्म विश्वास नहीं है कि वह राशि को कैसे खर्च करेंगे और जब तक राशि खर्च नहीं करेंगे। तब तक राज्य का विकास सही मायने में नहीं हो पाएगा। यह बजट फेलयुवर बजट है। जो राज्य को और पीछे ले जाएगा।