• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

एक आदिवासी बेटे चंपई सोरेन को अपमानित करने में जेएमएम कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी: पीएम मोदी

November 4, 2024
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025
क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

July 5, 2025
Gopal Khemka Murder Case Patna Dr. Akhilesh Singh Press Conference Nitish Kumar Law and Order Issue Bihar Crime Statistics Graph

बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासी तूफान: बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद अखिलेश सिंह का NDA सरकार पर बड़ा हमला

July 5, 2025
गोपाल खेमका की हत्या पर बिहार में मचा सियासी भूचाल.. विपक्ष ने कहा- यही है ‘गुNDA राज’

Gopal Khemka Murder Case : पटना के IG और SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण.. जल्द खुलासा का दावा

July 5, 2025
गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

July 5, 2025
ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

July 5, 2025
Lalu Prasad Yadav RJD President Tejashwi Yadav with Lalu Yadav RJD National Meeting in Patna Rabri Devi and Lalu Yadav at RJD Event

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तेजस्वी यादव को मिली बड़ी भूमिका

July 5, 2025
सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

July 5, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

Gopal Khemka Murder Case : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस.. तेजस्वी ने कहा- कोई जंगलराज नहीं कहेगा

July 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

एक आदिवासी बेटे चंपई सोरेन को अपमानित करने में जेएमएम कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी: पीएम मोदी

by
November 4, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पीएम मोदी ने आज गढ़वा से अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है। भ्रष्टाचार, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी को सबसे ज्यादा दुखी करता है, बर्बाद कर देता है। झारखंड ने तो बीते 5 सालों में देखा है कि कैसे JMM-कांग्रेस-RJD सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो। ऐसा कोई बचा नहीं जिन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप नहीं हैं। JMM-कांग्रेस-RJD ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है। ये तीनों दल सामाजिक ताना-बाना तोड़ने पर आमादा हैं, ये तीनों दल घुसपैठिया समर्थक हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट पाने के लिए ये इन घुसपैठियों को पूरे झारखंड में बसा रहे हैं। चंपई सोरेन जी के साथ इन लोगों (JMM) ने क्या किया। इन लोगों ने एक आदिवासी बेटे को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिनके लिए अपने परिवार से बड़ा कुछ नहीं है, वो आप लोगों की परवाह क्या ही करेंगे। ऐसे स्वार्थी दलों को अच्छे से सबक सिखाना है। भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है।

ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगो से कहा कि झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है। ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं। झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है। इन्होंने (जेएमएम-कांग्रेस) झारखंड के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया।

भर्तियों में धांधली, पेपर लीक जैसे यहां का उद्योग बन गया है। सिपाही भर्ती के दौरान जेएमएम सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवाओं की दुखद मृत्यु हो गई। अब झारखंड भाजपा ने इस स्थिति को बदलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद करीब 3 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा। आजादी के बाद ही कांग्रेस की राजनीति का बहुत बड़ा आधार रहा है- जनता से झूठ बोलना, जनता को धोखा देना। ये झूठे वादे करके मतदाताओं को धोखा देते हैं। हमारे नागरिकों की आंख में धूल झोंक देते हैं। अभी हालही में ​हरियाणा ने इन्हें सबक सिखाया है।

Related Post

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025

आज कल अफवाहें फैलाने का बड़ा उद्योग चल पड़ा है। कुछ लोग भांति-भांति की दुकानें खेलकर बैठे हैं और अफवाह फैलाने का माल बेच रहे हैं। आपको ऐसी किसी भी अफवाह में नहीं आना है। हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं। जब यहां आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा। माताओं, बहनों, बेटियों के कल्याण के लिए झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र में अनेक संकल्प लिए गए हैं। ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत हर महीने माताओं-बहनों को 2,100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं मोदी ने लोक आस्था के पर्व छठ की बधाई देते हुए कहा कि इस समय छठ का उत्साह भी चारो तरफ दिख रहा है।

मैं छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस और उसके साथी जहां-जहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के जो अध्यक्ष हैं, उन्होंने भी मान लिया है कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है। पता नहीं कैसे खड़गे जी के मुंह से जाने-अनजाने में सच निकल गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो ये अनाप-शनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी। झारखंड का एक और बहुत बड़ा दुश्मन है और वह है- परिवारवाद। JMM-कांग्रेस-RJD, ये तीनों दल घोर परिवारवादी हैं। ये लोग चाहते हैं कि सत्ता की चाबी केवल इन्हीं के परिवार के पास रहे।

पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र को दुहराते हुए कहा कि झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। गरीब परिवार की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत पहले गैस कनेक्शन दिए गए, अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी इसके साथ अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी।


बताते चलें कि मादी ने अपनी सभा मे लोगो से अपील किया कि हम सबको मिलकर झारखंड में एनडीए की सरकार बनानी है। वहीं मोदी की स्वागत में एक बच्ची के बनाई हुई पेंटिंग पर मोदी ने कहा कि बिटिया का धन्यवाद अपना पता दे देना मै आपको पत्र लिखुंगा। इसके उपरांत मोदी ने भीड़ को नारा दिया कि रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में एक बार फिर भाजपा सरकार। झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहें हैं जब पूरा देश जब आजादी के 100 साल होंगे तब हिंदुस्तान को विकसित होने का संकल्प ले का के पूरा देश आगे बढ़ रहा है। यानि आने वाले 25 वर्ष देश के लिए भी और झारखंड के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

देश के आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। भाजपा ने तो झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया था। और कुछ लोग जो यहा बैठें है वो कहते थे हमारी पर छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर तो झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ लोग उनकी गोद में जा बैठे। विकसित झारखंड बनाने के लिए बीते दस वर्षो में झारखंड के इफ्रांस्ट्रक्चर पर बहुत हमने फोकस किया है। झारखंड केा देश के दूसरे हिस्से से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है। यहां रेल कनेक्टिवीअी को सशक्त किया जा रहा है।

मालूम हो कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार देश के पीएम मोदी आज झारखंड के गढ़वा पहुंच चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में अपने मुखिया को देख उत्साह दुगुना हों गया। बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी नेताओं ने मोदी जी को अंगवस्त्र पहना कर गुलदस्ता भेट कर पीएम का अभिवादन किया। बता दें पीएम मोदी ने गढ़वा और चाईबासा में सभा शुरू करने से पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर किया दावा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि झारखंड की जनता-जनार्दन ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा। मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। गढ़वा की धरती से प्रदेश के सभी भाई-बहनों को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। पीएम ने अभिवादन में कहा कि रउआ सब के राम राम ।

अपडेट जारी है …….

Share196Tweet123

Related Posts

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा की कि...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव को...

बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से...

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.