कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2024 के फाइनल (IPL 2024 Final) में भी एंट्री कर ली है। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर यह कारनामा किया। मंगलवार को खेले गए इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इतिहास रच दिया। श्रेयस ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर 24 गेंदों पर 241.67 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके-4 छक्के ठोके। श्रेयस दो टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में फाइनल में पहुंचाए थे। वैसे, तब फाइनल में दिल्ली हार गई थी। केकेआर दूसरी टीम है, जिसे उन्होंने फाइनल तक का सफर कराया है।
2022 में कोलकाता से जुड़े थे
अब तक ये कारनामा कोई कप्तान नहीं कर सका है। श्रेयस ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता तोड़ा था। वह 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल हुए और कप्तान बनाए गए। चोट लगने के कारण वह आईपीएल 2023 नहीं खेल सके थे। इस सीजन आए और कप्तानी कर न केवल केकेआर को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाया, बल्कि फाइनल में भी जगह दिला दी।
धोनी का नाम टॉप पर
अब तक सबसे अधिक बार आईपीएल में पहुंचाने वाले कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप पर है। धोनी ने बतौर कप्तान 10 फाइनल खेले हैं। रोहित शर्मा ने 5 और गौतम गंभीर ने दो बार फाइनल मैच खेला है। श्रेयस दो बार फाइनल में पहुंचकर इस एलीट लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। खास बात है कि उनके मेंटर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 6 साल पहले दिल्ली डेयर डेविल्स की कप्तानी छोड़ी थी। फिर अय्यर ही कप्तान बनाए गए थे। गंभीर ने टीम की खराब परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी लेकर फैसला लिया था। वैसे, गंभीर और श्रेयस अब एक साथ एक ही टीम के मेंबर हैं।