भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में शनिवार को पूर्व विधायक अरुण यादव के पिता स्व. भुनेश्वर सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विशेष रूप से पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भुनेश्वर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हवन-पूजन में आहुति देकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भुनेश्वर सिंह यादव संघर्षशील समाजवादी विचारधारा के प्रखर व्यक्तित्व थे, जिन्होंने गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया।

पुण्यतिथि के मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लालू यादव के स्वागत में परंपरागत गोंड नृत्य और लौंडा नाच का विशेष आयोजन किया गया। ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे गांव में उल्लास का माहौल छा गया।
मछुवारों को 5 लाख तक बीमा और निषाद सुरक्षा कार्ड.. मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा ऐलान
इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे। लोग लालू यादव की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी और तालियों की गूंज से वातावरण गूंज उठा। भोजपुर का यह आयोजन राजनीतिक और सांस्कृतिक रंगों का अनोखा संगम बन गया।






















