राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने गोपालगंज दौरे के दूसरे दिन सुबह थावे मां भवानी के दरबार में पहुंचे। यहां वे पूर्व सीएम व अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बिहार सरकार में मंत्री व बेटे तेजप्रताप यादव के साथ पहुंचे।
फुलवरिया में भी किया दर्शन
लालू यादव लगभग सात साल बाद गोपालगंज अपने पैतृक गांव फुलवरिया गए हैं। इस दौरे में उन्होंने गांव पहुंचते ही वहां के देवी मंदिर में दर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश और देश के विकास की कामना की। लालू यादव के इस गोपालगंज विजिट में हर जगह उनका स्वागत हुआ। गांव में भी ऐसा ही माहौल रहा।