बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। सरकार ने एक बार फिर से बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर, अपर समाहर्ता स्तर और उपसचिव स्तर के 16 अधिकारियों का तबादला किया है।


इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा से जुड़े संयुक्त सचिव अस्तर के अपर समाहर्ता स्टार उप सचिव स्तर एवं मूल कोटि के विभिन्न पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नव पदस्थापन पर किया है। दरभंगा के परिवहन अधिकारी श्रीप्रकाश को गन्ना उद्योग विभाग का नया सचिव बनाया गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 2 IAS का Transfer
इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार के दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। निर्मल कुमार सचिव बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त सासाराम नगर निगम रोहतास के पद पर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही साहिल संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है।