• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Lok Sabha Opinion Poll : लोकसभा चुनाव में नीतीश खो देंगे कुछ, तेजस्वी हासिल करेंगे बहुत!

July 29, 2023
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025
क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

क्या बेउर जेल के अंदर से रची गई थी गोपाल खेमका के हत्या की साजिश.. पटना कमिश्नर ने क्या बताया

July 5, 2025
Gopal Khemka Murder Case Patna Dr. Akhilesh Singh Press Conference Nitish Kumar Law and Order Issue Bihar Crime Statistics Graph

बिहार में बढ़ते अपराध पर सियासी तूफान: बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद अखिलेश सिंह का NDA सरकार पर बड़ा हमला

July 5, 2025
गोपाल खेमका की हत्या पर बिहार में मचा सियासी भूचाल.. विपक्ष ने कहा- यही है ‘गुNDA राज’

Gopal Khemka Murder Case : पटना के IG और SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण.. जल्द खुलासा का दावा

July 5, 2025
गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

गोपाल खेमका मर्डर.. डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाक़ात, राज्यपाल ने कहा- कठोर कार्रवाई हो

July 5, 2025
ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

ये हैं भाजपा के ‘गालीबाज विधायक’.. अपने वोटरों को दे रहे गलियां ! वीडियो वायरल

July 5, 2025
Lalu Prasad Yadav RJD President Tejashwi Yadav with Lalu Yadav RJD National Meeting in Patna Rabri Devi and Lalu Yadav at RJD Event

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तेजस्वी यादव को मिली बड़ी भूमिका

July 5, 2025
सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

सैनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर.. चिराग पासवान ने कहा- ये शर्मनाक चुनावी स्टंट है

July 5, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

Gopal Khemka Murder Case : सड़क पर उतरेगी कांग्रेस.. तेजस्वी ने कहा- कोई जंगलराज नहीं कहेगा

July 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 5, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

Lok Sabha Opinion Poll : लोकसभा चुनाव में नीतीश खो देंगे कुछ, तेजस्वी हासिल करेंगे बहुत!

by
July 29, 2023
in Uncategorized
1
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव को लेकर अब सेनाओं ने अपना पाला लगभग तय कर लिया है। चुनाव को NDA बनाम I.N.D.I.A बनाने की कोशिशें चल रही हैं। इसमें कुछ दल अभी अनिश्चितता के रस में डूबे गुल्ले की तलाश में हैं। लेकिन कमोबेश बड़े खिलाड़ियों ने पोजीशन ले ली है। इस बीच 2024 के चुनाव में चाणक्य बनने की कोशिश करने वाले नीतीश कुमार को तगड़ा झटका लग सकता है। ऐसा India TV-CNX ओपिनियन पोल बता रहा है। शान से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष NDA की हार का रास्ता बिहार से गुजरने की बात करते हैं। लेकिन सर्वे बता रहा है कि नीतीश कुमार की पार्टी आने वाले चुनाव में उसमें से बहुत कुछ खो देगी, जो उसने 2019 में हासिल किया था। जबकि जदयू का साथ दे रही राजद को बड़ी जीत की उम्मीद है। यह जीत भले ही नंबर में ज्यादा नहीं होने की उम्मीद है लेकिन राजद के लिए एक-एक सीट मायने रखती है। क्योंकि 2019 के चुनाव में राजद के सभी उम्मीदवार एमपी इन वेटिंग ही रह गए थे।

NDA को बिहार में 26 सीटें मिलने का अनुमान

सर्वे के मुताबिक बिहार की 40 में से 26 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार जीत सकते हैं। जबकि I.N.D.I.A के 16 उम्मीदवारों को जीत मिल सकती है। इसमें जदयू और राजद के 7-7 उम्मीदवारों के जीत की उम्मीद जताई गई है। जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। वहीं एनडीए के पाले से 20 सीटें भाजपा और छह सीटें सहयोगी दलों को मिलने की उम्मीद जताई गई है। अगर ये आंकड़े सटीक बैठते हैं तो नीतीश कुमार की पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित होगा। क्योंकि नीतीश की पार्टी जदयू के पास अभी लोकसभा में 16 सांसद हैं। हालांकि राजद और कांग्रेस के लिए इसमें फायदे वाले नंबर्स हैं। क्योंकि राजद के पास शून्य और कांग्रेस के पास बिहार में एक लोकसभा सांसद है।

दिल्ली में NDA को नुकसान

India TV-CNX ओपिनियन पोल के अनुसार दिल्ली में एनडीए को अगले चुनाव में नुकसान हो सकता है। दिल्ली में कुल 7 सीटें हैं और सभी पर भाजपा के ही सांसद हैं। लेकिन अगले चुनाव में दिल्ली से दो सीटों पर दो चुनाव बाद किसी अन्य दल के उम्मीदवार को जीत मिल सकती है। मध्यप्रदेश में भी एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। 2019 के चुनाव में भाजपा ने मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन सर्वे बता रहा है कि 2024 के चुनाव में भाजपा 24 सीटें जीत सकती है। पांच सीटें विपक्षी उम्मीदवारों के खाते में जाती दिख रही है।

265 सीटों में से 144 पर एनडीए का पलड़ा भारी

ओपिनियन पोल में अभी कुल 543 सीटों में से 265 सीटों का अनुमान जारी किया गया है। इसमें 144 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों की जीत का अनुमान है। जबकि विपक्षी I.N.D.I.A को 85 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के हिस्से इनमें से 36 सीटें आ सकती हैं। इनमें YSR कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति शामिल है। India TV-CNX ओपिनियन पोल 44,548 मतदाताओं के बीच कराया गया है, जिसमें 23,871 पुरुष और 20,677 महिलाएं थीं।

Related Post

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

July 5, 2025

अभी जिन राज्यों के ओपिनियन पोल जारी हुए हैं उनमें एनडीए की स्थिति

  • राजस्थान : कुल 25 में से 21 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत हो सकती है। अन्य चार सीटें कांग्रेस के हिस्से आने की उम्मीद है।
  • तमिलनाडु : यहां कुल 39 सीटें हैं, इसमें 30 सीटों पर एनडीए हार रहा है। जबकि नौ सीटें एनडीए के खाते में जा रही है। यहां भाजपा को कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं।
  • आंध्र प्रदेश : यहां भाजपा, कांग्रेस, एनडीए, I.N.D.I.A किसी को कोई सीट मिलने की उम्मीद नहीं है। सभी 25 सीटें YSR कांग्रेस जीत सकती है, जो न एनडीए में है और न ही I.N.D.I.A में।
  • तेलंगाना : यहां का रिजल्ट सबसे अलग है। क्योंकि यहां एनडीए, I.N.D.I.A और तीसरी पार्टी सभी को सीटें मिलने की उम्मीद है। इसमें भारत राष्ट्र समिति को 9, एनडीए को छह और विपक्षी गठबंधन को दो सीटों पर जीत मिल सकती है।
  • पंजाब : I.N.D.I.A के जो अभी के हालात हैं, उसमें कांग्रेस-आप की पंजाब में बल्ले बल्ले है। सभी 13 सीटें इन्हीं दोनों दलों को मिल सकती हैं।
  • हरियाणा : यहां की कुल 10 में से 8 सीटें एनडीए और दो सीटें I.N.D.I.A के पास जाने का अनुमान है।
  • झारखंड : कुल 14 सीटों में वाले झारखंड में सरकार भले ही I.N.D.I.A की हो लेकिन लोकसभा में 13 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान है।
  • छत्तीसगढ़ : यहां 2023 में ही विधानसभा चुनाव भी होना है। लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए बढ़त में है। 11 में से 7 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान है। जबकि बाकी चार सीटें इंडिया गठबंधन को मिल सकती हैं।
  • जम्मू कश्मीर और लद्दाख : यहां की कुल 6 सीटों में एनडीए को तीन, I.N.D.I.A को दो और अन्य को एक सीट मिल सकती है।
  • असम : भाजपा शासित असम में एनडीए को 14 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि एक सीट I.N.D.I.A और एक सीट AIUDF के खाते में जा सकती है।
  • पूर्वोत्तर : नंबर्स के हिसाब से पूर्वोत्तर में एनडीए बढ़त में ही रहेगा। लेकिन मणिपुर में दोनों सीटें I.N.D.I.A को मिल सकती हैं। लेकिन बाकी छह पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और सिक्किम में एनडीए सभी नौ सीटें जीत सकती है।
Share196Tweet123

Related Posts

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को घोषणा की कि...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लालू प्रसाद यादव को...

बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से...

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर तेजस्वी ने उठाए ये सवाल.. परिवार से मिलकर दी सांत्वना

by RaziaAnsari
July 5, 2025
0

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

महागठबंधन में होगी JMM और LJP की एंट्री.. तेजस्वी यादव ने की बड़ी घोषणा

July 5, 2025
RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. पारिवारिक विवाद पर बोलीं राबड़ी, लालू ने बताया- उम्मीदवार के लिए हो रहा सर्वे

July 5, 2025
बिहार में अब ‘स्कूल बैग’ से बदलेगी तक़दीर.. प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर.. लालू और नीतीश राज में कोई फर्क नहीं है

July 5, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.