किरीबुरू: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मेघाहातुबुरु स्थित भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मालूम हो कि सारंडा मंडल अंतर्गत किरीबुरु पश्चिम, किरीबुरु पूर्वी, मेघाहातुबुरु उत्तरी एवं मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों को भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर हर बूथ पर 60 मतदाताओं के बीच एक पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्ष समेत बूथों से जुड़ी तमाम कमिटी व सदस्यों का गठन किया जा रहा है। इस दौरान मधु कोड़ा ने कहा कि पूरे झारखंड में 8 एवं 9 सितंबर को भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
वहीं किरीबुरु-मेघाहातुबुरु तथा सारंडा में लगातार वर्षा हो रही है जिस कारण यह कार्य आज पूरा नहीं हो सकता है। इसके लिये 10 सितंबर को भी करमपदा, कुमडीह आदि बूथों की कमिटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बूथों से भाजपा कार्यकर्ता 15 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इस बैठक में सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसुदन तुबिड, धर्मेन्द्र झा, श्याम गुप्ता, अफताब आलम, शिव कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र मिश्रा, अरविन्द लाल, राजकुमार गुप्ता, ढेले मुंडा, दामु मुर्मू, सोमा नाग, चंदा देवी, गोपी लागुरी, कनक मिश्रा, बंटी, अमर दास, सोनाराम गोप आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।