यह विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिले में पड़ता है और यह पूर्वी चंपारण (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र का ही एक हिस्सा भी है। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद कल्याणपुर विधानसभा सीट में कोटवा सामुदायिक विकास केंद्र सीतलपुर, कल्याणपुर, सिसवा खरार आदि समेत कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। 2008 के परिसीमन के बाद पूर्वी चंपारण जिले की कल्याण विधानसभा सीट बनी। इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 है। पहली बार यहां 2010 में विधानसभा चुनाव हुए। बीजेपी और जेडीयू की संयुक्त उम्मीदवार रजिया खातून ने आरजेडी के मनोज यादव को हरा दिया था। हालांकि जब अगला चुनाव हुआ तो समीकरण बदल गए थे। कल्याणपुर विधानसभा सीट पर पहली बार 2010 में चुनाव हुआ और जदयू की रजिया खातून यहां से विधायक बनी, इसके बाद एक बार ये सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्ज़ा में रहा। वर्तमान में यहां से राजद के मनोज कुमार यादव विधायक हैं।
राजनीतिक इतिहास :
आरजेडी और जेडीयू की वर्चस्व वाली पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में राजद का कब्ज़ा हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह ने जदयू की रजिया खातून को 11,488 वोट से हराया था। रजिया 2010 में यहां से विधायक रह चुकी हैं। 2009 के उप-चुनाव में राजद के अशोक वर्मा इस सीट से जीते थे। वर्मा फरवरी 2005 में भी यहां से विधायक चुने गए थे।
केसरिया विधानसभा क्षेत्र: जदयू की सीट पर राजद लगायेगी जोर.. चिराग की भी नज़र
साल 2000 और अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से अश्वमेध देवी जीतीं थीं। पहली बार समता पार्टी से और दूसरी बार जदयू के टिकट पर उन्होंने फतह हासिल की थी। इस सीट पर अब तक कुल 14 बार चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार कांग्रेस, दो-दो बार जदयू, राजद, संयुक्त सोशललिस्ट पार्टी और एक-एक बार भाजपा, समता पार्टी, जनता दल, लोकदल और जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।
पिछले चुनाव के नतीजे
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के मनोज कुमार यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की, उन्हें कुल 72,819 (45.35%) वोट मिला। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह को 71,626 (44.61%) वोट मिला।
कल्याणपुर विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सचिंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड की रजिया खातून को 11,488 मतों के अंतर से हराया था। सचिंद्र प्रसाद सिंह को 36.9% वोट मिले जबकि रजिया खातून को 28.5% वोट हासिल हुए। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में थे।
2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू से रजिया खातून चुनाव मैदान में थीं और उन्होंने RJD के मनोज कुमार को हराया था। तीसरे स्थान पर सीपीआई के रामायण सिंह रहे थे।
जातीय समीकरण:
पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर भूमिहार, कोइरी और पासवान वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की आबादी भी 8 प्रतिशत के करीब है। 2010 में ये सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हो गई थी।यह बिहार की उन कुछ चुनिंदा सीटों में से है, जहां महिला प्रत्याशी अपेक्षाकृत ज्यादा रही हैं।
जनसंख्या:
कल्याणपुर विधानसभा में एससी मतदाता लगभग 68,096 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 20.99% हैं। कल्याणपुर (एससी) विधानसभा में एसटी मतदाता लगभग 97 हैं जो लगभग 0.03% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 34,389 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 10.6% है। वही, ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 320,527 है जो लगभग 98.8% है। जबकि, शहरी मतदाता लगभग 3,893 हैं जो लगभग 1.2% है।






















