• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार में इस काम के लिए पीएम मोदी करने लगे नीतीश की तारीफ.. खुश हो गए सीएम

अब इधर-उधर नहीं जायेंगे.. नीतीश कुमार ने फिर दोहराई पुरानी बात, बीजेपी ने बताई वजह

May 5, 2025
Tejashwi Yadav RJD Review Meeting, Sanjay Yadav Missing in RJD Meeting, RJD Bihar Election Analysis 2025, RJD Office Patna Review Session

तेजस्वी यादव ने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक.. संजय यादव नदारद !

November 26, 2025
Gyanesh Kumar International IDEA Chairman, India Election Commission Global Recognition, IIIDEM Training International Officials, International IDEA Stockholm Meeting 2025

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संभालेंगे International IDEA की अध्यक्षता

November 26, 2025
Bihar Liquor Ban Impact 2025, Women Power in Bihar Sharabbandi, Nasha Mukti Diwas Celebration Patna, Bihar Social Reform Through Prohibition

बिहार में शराबबंदी की सफलता का श्रेय महिलाओं को.. नीतीश के मंत्री ने बताया

November 26, 2025
Bihar Savarn Politics Rise 2025, Bihar Caste Equation Shift, Bihar Assembly Election Result Savarn MLAs, New Political Balance in Bihar

सवर्ण राजनीति की घर वापसी.. बिहार चुनाव 2025 ने 35 साल पुराने ‘मंडल युग’ का समीकरण बदल डाला

November 26, 2025
Upendra Kushwaha statement on Deepak Prakash controversy Upendra Kushwaha reacts to parivarvad allegations Rashtriya Lok Morcha chief addressing criticism online

बेटे को मंत्री बनाकर गलती किए उपेन्द्र कुशवाहा ! इतने नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा..

November 26, 2025
Akhilesh Yadav Speaking on Constitution Day, Akhilesh Yadav Press Conference Attack on BJP, UP Voter List Controversy Akhilesh Yadav

संविधान दिवस पर अखिलेश का भाजपा पर प्रहार.. लोकतंत्र और वोट अधिकार पर सबसे बड़ा खतरा

November 26, 2025
BSP Bihar Review Meeting with Akash Anand Satish Kumar Singh Yadav BSP MLA Ramgarh Bihar Political Crisis BSP Defection Issue Mohammed Jama Khan JDU Minister Bihar

बसपा के इकलौते विधायक को तोड़ रही है NDA.. पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप, ज़मा खान को ले गये थे नीतीश

November 26, 2025
Bihar Election 2025 Congress Defeat Analysis Akhilesh Prasad Singh Press Statement Bihar Elections Bihar NDA Victory Celebration 2025 Congress Office Bihar Review Meeting

बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त पर बोले अखिलेश प्रसाद सिंह.. ऐसे नतीजे की कल्पना नहीं थी

November 26, 2025
"ECI letter to Kolkata Police on CEO office breach", "Mamata Banerjee reacts to BLO and SIR deaths", "West Bengal election security news"

पश्चिम बंगाल में CEO ऑफिस में बड़ी चूक के बाद ECI सख्त.. ममता बनर्जी ने भी उठाए तीखे सवाल

November 26, 2025
Bihar D.El.Ed Result 2025 Image, BSEB DLED Result Announcement, Bihar Board DELED Admission Update, Bihar OFSS DELED Process

ब्रेकिंग: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, 79% अभ्यर्थी हुए सफल-अब 29 नवंबर से शुरू होगा कॉलेज चयन

November 26, 2025
10 Circular Road Patna Rabri Devi Residence Image Lalu Family Government House Controversy Photo RJD Protest Over Rabri Devi Eviction Notice Harding Road New Allotment House Patna

RJD का ऐलान: नहीं खाली होगा राबड़ी आवास, नीतीश सरकार को दी चुनौती

November 26, 2025
BLO Vipin Yadav Suicide Case Image, Gonda Uttar Pradesh Election Pressure Photo, OBC Voter List Controversy Visual, Vipin Yadav Family Reaction Image

‘OBC वोटरों के नाम काटो वरना नौकरी खत्म’.. यूपी में BLO की आत्महत्या से सनसनी

November 26, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, November 27, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

अब इधर-उधर नहीं जायेंगे.. नीतीश कुमार ने फिर दोहराई पुरानी बात, बीजेपी ने बताई वजह

by RaziaAnsari
May 5, 2025
in बिहार
0
बिहार में इस काम के लिए पीएम मोदी करने लगे नीतीश की तारीफ.. खुश हो गए सीएम
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा कि वे एनडीए को छोड़कर इधर-उधर नहीं जाएंगे। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। अपने संबोधन के दौरान जहां बिहार में खेलों को बढ़ावा देने का उल्लेख किया वहीं भाषण के दौरान वह एक बार फिर उस बात को दोहराने लगे जो पहले भी कई बार कह चुके हैं। उनके बार-बार एक ही बात दोहराने पर तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के नेता तंज कसते हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार के बार बार बोलने का कारण बताया है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता करार दिया है और उनके बयान का स्वागत किया है। नीरज कुमार ने कहा कि सीएम का यह बयान ना सिर्फ एनडीए के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है बल्कि बिहार के विकास के लिए उनकी समर्पन की भावना का भी द्योतक है। सीएम जब भी उधर(लालू यादव, कांग्रेस के साथ) जाते हैं, वे लोग बिहार को लूटने लगते हैं। सीएम इस बात से चिंतित रहते हैं। एनडीए की पहचान भी यही है, विकास और सुसाशन। इसलिए सीएम का यह बयान स्वागत योग्य है।

बगहा की चुनावी ज़मीन फिर गरमाएगी — पुराने किले ढह चुके हैं, नए समीकरण खड़े हो रहे हैं!

बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा कि अब हमलोग इधर-उधर कहीं नहीं जाएंगे। हमारा गठबंधन मजबूत है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे बनाया। अब हम इधर-उधर जानेवाले नहीं हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि पार्टी के लोगों ने मुझे इधर-उधर कराया। दरअसल, नीतीश कुमार के इस बयान को अक्सर उनकी राजनीतिक गठबंधन की प्रतिबद्धता और पिछले पाला बदलने की गलतियों के संदर्भ में देखा जाता है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार इधर उधर नहीं जाने की बात कह चुके हैं।

Related Post

पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन

पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन

November 25, 2025
मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की  मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

November 20, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 1972: पहली बार महिलाओं को नहीं मिली सफलता.. कांग्रेस की वापसी

November 12, 2025

टोटो से मतदान करने पहुंचे राजेश राम.. कुमार सर्वजीत और अजित शर्मा ने परिवार के साथ वोटिंग की

November 11, 2025

कब-कब नीतीश बोले-‘इधऱ-उधर नहीं जाएंगे’

8 फरवरी 2024: पटना में नीतीश कुमार ने कहा, “पहले मैं इधर (NDA) ही था, बीच में इधर-उधर हो गया था। अब मैं हमेशा इधर (NDA) ही रहूंगा, कहीं नहीं जाऊंगा।” यह बयान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आया था जब वह NDA में शामिल होने के बाद बिहार में नई सरकार की अगुवाई कर रहे थे।

19 अक्टूबर 2024: नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा, “दो बार गलती हो गई है। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। शुरू से हम लोग साथ थे। जब पार्टी बनाए थे तो साथ थे।” उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि के साथ उनका पुराना रिश्ता है और अब वह कहीं नहीं जाएंगे।

9 नवंबर 2024: तरारी में एक जनसभा में नीतीश ने कहा, “2 बार हम इधर-उधर चले गए थे। अब कहीं नहीं जाएंगे।” नीतीश ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिमों के लिए काम किया है और विपक्ष के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

20 नवंबर 2024: नीतीश कुमार ने कहा, “कुछ लोगों के कहने पर इधर-उधर हो गए थे। हम शुरू से जिसके साथ थे, अब उन्हीं के साथ रहेंगे। अब इधर-उधर नहीं करेंगे।”

27 दिसंबर 2024: सीतामढ़ी में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे। अब हमलोग हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे।”

4 जनवरी 2025: गोपालगंज में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश ने लालू यादव के पाला बदलने के ऑफर को खारिज करते हुए कहा, “हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे और विकास के कार्य करेंगे।”

5 जनवरी 2025: मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम में नीतीश ने दो दिन के भीतर दूसरी बार कहा, “अब कहीं नहीं जानेवाले हैं।”

30 मार्च 2025: पटना में एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ने पर माफी मांगते हुए कहा, “बीच में दो बार गलती हो गई थी। लेकिन अब इधर-उधर नहीं होगा।” यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिया गया।

24 अप्रैल 2025: बिहार के मधुबनी में पीएम मोदी की सभा में पंचायत दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा था कि अब इधर उधर नहीं जायेंगे। पार्टी के कुछ लोगों के कहने पर चला गया था, पर अब नहीं जाऊंगा।

26 अप्रैल 2025: पटना में जेडीयू कार्यालय में अधिवक्ता समागम को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, “कुछ लोग पार्टी में गड़बड़ी कर रहे थे। कुछ लोगों ने इधर-उधर कर दिया था। लेकिन अब वे फिर से उनके साथ आ गए हैं जिनके साथ पहले थे।”

Tags: BiharBihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumarCongressNDA में नीतीश की वापसीNDA में नीतीश कुमार का भरोसाPatnanewsRJDजेडीयू और बीजेपी गठबंधनजेडीयू-बीजेपी गठबंधनतेजस्वी यादव की प्रतिक्रियानीतीश की राजनीतिक प्रतिबद्धतानीतीश कुमार इधर-उधर बयाननीतीश कुमार एनडीएनीतीश कुमार का दोहराया बयानबार-बार पाला बदलने पर आलोचनाबिहार की राजनीति में स्थायित्वबिहार के विकास का एजेंडाबिहार राजनीति 2025बीजेपी का समर्थनबीजेपी प्रतिक्रिया नीतीश परमोदी और नीतीश की नजदीकी
Share197Tweet123
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन

पुनौरा धाम में विवाह पंचमी का आयोजन.. मुख्य यजमान बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन

by RaziaAnsari
November 25, 2025
0

सीतामढ़ी। मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली पुनौरा धाम विवाह पंचमी पर एक बार फिर दिव्य उत्सव की साक्षी बनी, जहां...

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की  मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

मैं नीतीश कुमार ईश्वर की शपथ.. पीएम मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार ली सीएम पद की शपथ

by RaziaAnsari
November 20, 2025
0

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज दसवीं बार सीएम पद की शपथ...

Bihar Election 1972 Congress Victory Image, Kedar Pandey Bihar CM Photo, Women Candidates Bihar Election 1972

बिहार विधानसभा चुनाव 1972: पहली बार महिलाओं को नहीं मिली सफलता.. कांग्रेस की वापसी

by RaziaAnsari
November 12, 2025
0

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 1972) कई ऐतिहासिक घटनाओं के कारण विशेष रूप से याद किया जाता है। इस...

Bihar Election 2025 Voting Image, Bihar Assembly Election Phase 2, Bihar Voters Queue Photo, Nitish Kumar Voting Bihar, Congress Rajesh Kumar Voting

टोटो से मतदान करने पहुंचे राजेश राम.. कुमार सर्वजीत और अजित शर्मा ने परिवार के साथ वोटिंग की

by RaziaAnsari
November 11, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.