मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे। बिना सूचना के जदयू कार्यालय पहुंचे अपने नेता को देखकर सभी कार्यकर्ता दंग रह गए। इसी बीच वरीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यालय का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में मौजूद नहीं दिखे।

सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी, एमएलसी संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ और पार्टी के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वक्फ बिल को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल को टालते हुए कहा सब ठीक है।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू की महिलाओं कार्यकर्ताओं ने फोटो खिंचवाने का आग्रह किया तो मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो भी खिंचवायी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर गाना भी गया, जिसको सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फिर गदगद दिखे। बताया जा रहा है कि वक्फ संशोधन बिल और आगामी विधान चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने जदयू कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत की।