बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने आज रविवार (18 मई) को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी और डॉक्टरों को फटकार भी लगाई है।

उन्होंने बताया कि हमे सूचना मिली है कि इस अस्पताल के डॉक्टर मरीज को अपने निजी क्लिनिक में ले जाते हैं। इसके अलावे रात में आने वाले मरीज को डॉक्टर नहीं देखते हैं। जो गार्ड तैनात रहता है, वह डॉक्टर से नहीं मिलने देता है। इसका वीडियो भी है।
मंत्री सुनील कुमार ने अस्पताल के उपाधीक्षक से डॉक्टर की सूची मांगी है और जिस डॉक्टर की ड्यूटी रहेगी उनका नाम डिस्प्ले में शो करने को कहा है। इसके अलावे उन्होंने साफ लहजो में कहा है कि जो डॉक्टर ड्यूटी नहीं करना चाहते हैं वो रिजायन कर दें। इसके अलावे डीएम को भी सप्ताह में एक दिन मॉडल अस्प्ताल का निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि व्यवस्था में सुधार हो।