सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की महिला संवाद यात्रा 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच पूर्वी चंपारण से हो रही है। नीतीश कुमार की यह राज्य में 14वीं यात्रा है। इससे पहले 13 बार यात्रा मुख्यमंत्री कर चुके हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के नेताओं ने 225 सीट पर जीत का लक्ष्य रखा है। इतनी बड़ी जीत मिले इसके लिए नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 15 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच शुरू होगी।
महिला वोटरों पर नीतीश कुमार की पकड़ मजबूत
2005 से सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को लेकर कई बड़ी योजना शुरू कर चुके हैं। महिलाओं के लिए कई बड़े फैसले भी लिए है। ऐसे में माना जाता है कि महिला वोटरों पर नीतीश कुमार की पकड़ मजबूत है। ऐसे में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिलाओं का मन टटोलने और उनके लिए योजना बनाने के लिए यात्रा मानी जा रही है। क्योंकि हाल ही महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव हुआ। दोनों जगहों पर सत्ताधारी दल की जीत हुई। यह जीत पिछली जीत से भी बड़ी रही है।
गिरिराज सिंह ने राहुल-सोनिया पर लगाया देशद्रोह का आरोप… नीतीश के मंत्री ने कर दी कांग्रेस की तारीफ
महाराष्ट्र में लागू की गयी लाडली बहना योजना और झारखंड की मंईयां सम्मान योजना ने सत्ता में वापसी करायी। यह योजनाएं सत्ता पक्ष के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यही दांव चलने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा से पहले सत्ताधारी दल की विधायक महिलाओं की भी मुख्यमंत्री की इस यात्रा पर नजर है।
क्या कहती हैं महिला विधायक
जदयू नेता रीना यादव का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में महिलाओं के लिए कई सारी बड़ी योजना शुरू की है बिहार में महिलाओं को 50% हिस्सेदारी दी है। अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए इतना कुछ किए हैं तो महिला भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही अपना समर्थन देंगी।
बीच सड़क फूट-फूटकर रोने लगे राजद विधायक… तेज प्रताप यादव छीन लेंगे महुआ सीट !
वहीं बीजेपी नेता निवेदिता सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा समाप्त होगी इसके बाद हो सकता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए बड़ी योजना की सौगात दें। वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा करने का अधिकार सबको है मुख्यमंत्री यात्रा कर रहे हैं अच्छी बात है उनके लिए योजना बनाएं उस पर काम करें।
बिहार में महिला वोटर
बिहार विधानसभा 2010 चुनाव पर नजर डाले तो महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले अधिक रहा है। चुनाव आयोग की अकड़े के मुताबित 2010 में महिलाओं ने 54.49 फिसदी वोट किया था,जबकि पुरुषों ने 51.12% रहा ।एनडीए को 206 मिली थी। इसका बड़ा कारण था कि महिलाओं को लेकर नीतीश कुमार ने कई बड़े फैसले थे। 2020 और उससे पहले 2019 में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट किये। उसका लाभ नीतीश कुमार और एनडीए को मिला। 2020 में पुरुषों ने 54.68 फ़ीसदी वोट किया था जबकि महिलाओं ने 59.69 फ़ीसदी यानी पांच फ़ीसदी अधिक वोट किया था।
महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देंगे
अब ऐसे में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा खास बनी हुई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यात्रा के लिए भारी भरकम बजट भी कैबिनेट से पास करवाया है। 225 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देंगे। देखने वाली बात हो गई की यात्रा समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री महाराष्ट्र और झारखंड के बाद बिहार में भी महिलाओं के लिए कोई अलग योजना शुरू करेंगे।