बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री तथा बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने लालू परिवार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि तेज प्रताप यादव के साथ परिवार ने धोखा किया। हाजीपुर में वे एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर और महाभारत की लड़ाई की याद दिलाते हुए जीवेश मिश्रा ने हक की लड़ाई लड़ने का संदेश भी तेज प्रताप यादव को दिया।
‘कांग्रेस और राहुल गांधी दलितों और पिछड़ों के लिए राहु हैं राहु..’
मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि दिनकर ने लिखा है कि अधिकार खोकर बैठे रहना यह महादुष्कर्म है। न्यायार्थ अपने बंधु को भी दंड देना धर्म है। इसी ध्येय पर कौरवो और पांडवों का युद्ध हुआ। तेज प्रताप यादव को भी अपने अधिकार को हासिल करने की लड़ाई लड़नी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को हाशिये पर रखा गया। उन्हें उत्तराधिकारी नहीं बनाया गया। लालू परिवार ने उनके साथ धोखा किया है। वे सक्षम हैं पर उन्हें आगे आने से रोका गया।

नगर विकास मंत्री योजना का शिलान्यास करने हाजीपुर पहुंचे थे। पत्रकारों ने तेजस्वी के पाकिस्तान में तिरंगा वाले बयान पर सवाल कर दिया। इस पर जवाब में मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में तिरंगा फहराने तेजस्वी यादव जहां जाएंगे वहां हम लोग भी जाएंगे। पार्टी के भेद को भुलाकर वे जहां जाएंगे वहां हम जाएंगे।