पटना: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ व्रत के पहले दिन, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद भाजपा नेता डॉ. रणवीर नंदन के आवास पर नहाय-खाय का प्रसाद ग्रहण करने के लिए गणमान्य व्यक्तियों का जमावड़ा रहा। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पवित्र पर्व की शुरुआत में हिस्सा लिया। लोक आस्था का सबसे महान पर्व छठ आज से नहाए खाए के साथ प्रारंभ हो गया। छठ महापर्व में श्रद्धालु उनकी आराधना करते हैं और विशेष तौर पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन नहाय खाय से होती है। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य सप्तमी को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होता है।

इस चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैय्या की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करना बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। छठ मैया की भक्ति में समर्पण, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। यह लोक आस्था का महापर्व है। मतलब, यह झारखण्ड, बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था का प्रतीक है।
पटना, बिहार चुनावी घमासान में RJD का विवादित बयान, मांझी ने दिया कड़ा जवाब
छठ व्रत के मौके पर डॉक्टर नंदन की छोटे भाई रणधीर नंदन की पत्नी मोनिका नंदन छठ व्रत कर रही है। इस मौके पर छठ व्रती मोनिका नंदन ने नहाय खाय का व्रत कर लोगों को आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण कराया। इससे पूर्व छठ व्रती ने पूरी शुद्धता के साथ छठ का प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश,भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार शर्मा, पूर्व संपादक प्रमोद मुकेश, पूर्व निदेशक इंडियन ऑयल विभाष कुमार,पूर्व आई.एफ. एस .देवेंद्र वर्मा,नम्रता नंदन,सहित अन्य गणमान्य लोगों ने छठ व्रत के पहले दिन नहाए खाए का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके प्रोफेसर नंदन ने कहा छठ व्रत लोक आस्था का प्रतीक है और इस व्रत में समाज के सभी लोग पूरे तन मन धन के साथ जुड़ते हैं और पूरी शुद्धता के साथ छठ के व्रत में भाग लेते हैं और जो भी मनोकामना मांगते हैं उसे छठी मैया पूरी करती हैं।






















