राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा (Domestic Violence) पर पूर्ण लगाम लागने के लिए सरकार और प्रशासन ने लगातार काम कर रही है। इसी बीच भोजपुर जिले में महिलाओं के साथ हो रहे घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए पुलिस ने ऑपरेशन किरण शुरू किया है। पुलिस घरेलू हिंसा का शिकार हो रही महिलाओं के जीवन में उजाला लाने का निरंतर प्रयास कर रही है।
भोजपुर के एसपी ने की शुरुआत
महिलाओं को धरेलू हिंसा से बचाने के क्रम में भोजपुर के एसपी विनय तिवारी ने एक अनोखे अभियान की शुरुआत की है। जिसके मुताबिक महिला थाना के परांगन में एक महिला परामर्श केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने शनिवार को विधिवत रूप से ऑपरेशन किरण का उद्घाटन किया है। वहीं इस खास मौके पर एसपी ने कहा कि विवाह के बाद महिलाओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें उनके पति और परिजन दहेज और अन्य कारणों के लिए मार पीट और मानसिक रूप से परेशान करते है। जिस कारण औरते घरेलू हिंसा की शिकार बन जाती है।
घरेलू हिंसा से मिलेगी मुक्ति
वहीं एसपी ने यह भी कहा कि घरेलू हिंसा के कारण घर परिवार में तनाव काफी बढ़ जाता है। जिस वजह से धीरे धीरे विवाहित महिलाओं का जीवन अंधकारमय हो जाता है । इस समस्या को देखते हुए महिलाओं की मदद और उनकी जिंदगी में एक बार फिर से खुशहाली भरने के लिए यह विशेष अभियान “किरण” की शुरुआत की गई है। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर 15 दिनों में 50 घरों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इस काम में नोडल पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रहेंगे।
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिखा नारी शक्ति का दबदबा