राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। जिसमें बिहार के लोक सेवक आचार्य किशोर कुणाल का नाम भी शामिल है। आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों इस सम्मान को स्वीकार किया।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स पर ख़ुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा है- बिहार के गौरव आचार्य किशोर कुणाल जी को पद्मश्री (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाना पूरे बिहार के लिए हर्ष का विषय है। किशोर कुणाल जी आजीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहे और धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। उनकी यह उपलब्धि बिहारवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
तेजस्वी यादव के बेटे का लालू-राबड़ी ने किया नामकरण.. दादा के नाम से जानेगी दुनिया
बता दें कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी की शाम को कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिन्हें दो चरणों में सम्मानित किया गया है। पहले चरण में मंगलवार को 71 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि शेष 68 को अगले महीने सम्मानित किया जाएगा।