बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Chief Minister Rabri Devi) आजकल विधानमंडल से लेकर सड़क तक नीतीश सरकार पर जम कर बरस रही हैं। नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी से लेकर मुकेश सहनी तक को नहीं बख्सा और लगातार हमला किये जा रही हैं। राबड़ी देवी मुखर होकर नीतीश सरकार घेरने का किसी तरह का मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। वहीं आज राबड़ी देवी ने महंगाई को लेकर सरकार पर जम कर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि गैस का दाम बढ़ गया है तो लकड़ी ना जलाइएगा।
कोई मजबूरी रही होगी
गैस का दाम बढ़ गया है आप इसे कैसे देखती हैं इस सवाल पर राबड़ी देवी ने सवालिया लहजे में पत्रकारों से कह दिया कि आप लकड़ी जलाते हैं। गरीब आदमी क्या करेगा लकड़ी जलाएगा पत्ता सब जलाएगा और क्या करेगा। वहीं यूपी में योगी के सीएम पद पर शपथ को लेकर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार तो उनलोगों के सामने झुक ही गए थें। जरुर कोई मजबूरी रही होगी। राबड़ी देवी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार अधिक झुकते तो गिर हीं जाते।
मुकेश सहनी के लिए जगह नही
बता दें कि कल शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार यूपी में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थें। जहां सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को अभिवादन झुक कर किया था। जिस पर आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री के पैर में गिर हए थें। जरूर कोई इनकी मजबूरी रही होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की सरकार और कुछ वहां की सरकार के साथ मजबूरी रहा होगा क्या कीजियेगा। इस के पहले राबड़ी देवी ने मुकेश सहनी को लेकर यह साफ़ कह दिया था कि महागठबंधन में उनके लिए कोई जगह नही।