• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
मोदी-नीतीश की सनातनी यात्रा को प्रो. रणबीर नंदन ने बताया भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धुरी

मोदी-नीतीश की सनातनी यात्रा को प्रो. रणबीर नंदन ने बताया भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धुरी

May 18, 2025
सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

June 28, 2025
Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

June 28, 2025
पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

June 28, 2025
सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

June 28, 2025
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लालू-तेजस्वी से की मुलाकात.. बोले- मैं भी ‘यादव’ हूं !

June 28, 2025
पटना में आम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन.. 4578 किस्म के आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

पटना में आम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन.. 4578 किस्म के आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

June 28, 2025
तेजस्वी नहीं, चिराग को पसंद करते हैं युवा.. सीएम फेस पर बोले एलजेपी-रामविलास सांसद अरुण भारती

वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार की राजनीति गरमाई.. तेजस्वी यादव के आरोपों पर चिराग पासवान ने किया पलटवार

June 28, 2025
माले ने बिहार की 45 विधानसभा सीटों पर ठोका दावा.. बढ़ा दी लालू-तेजस्वी की टेंशन

‘वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर सरकार चुनावी अधिकारों का हनन करना चाहती है’

June 28, 2025
झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे नीतीश कुमार.. नालंदा में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर भी बोला हमला

झूठा नियुक्ति पत्र बांट रहे नीतीश कुमार.. नालंदा में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर भी बोला हमला

June 28, 2025
CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच पर क्यों दिया धक्का !

CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच पर क्यों दिया धक्का !

June 28, 2025
Air India Plane Crash.. तेजस्वी-मांझी-पप्पू समेत बिहार के इन नेताओं ने जताया दुख

वोटर वेरिफिकेशन पर बोले मांझी.. बताया तेजस्वी यादव को किस बात का है डर

June 28, 2025
भागलपुर में निर्माणाधीन कोसी पुल का 40 फीट हिस्सा पानी में गिरा.. पहले भी हो चुका है हादसा

भागलपुर में निर्माणाधीन कोसी पुल का 40 फीट हिस्सा पानी में गिरा.. पहले भी हो चुका है हादसा

June 28, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 29, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

मोदी-नीतीश की सनातनी यात्रा को प्रो. रणबीर नंदन ने बताया भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धुरी

by RaziaAnsari
May 18, 2025
in बिहार, पटना
0
मोदी-नीतीश की सनातनी यात्रा को प्रो. रणबीर नंदन ने बताया भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण की धुरी
510
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सनातन धर्म एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार हेतु किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेतृत्वकर्ताओं की पहल से भारत की सांस्कृतिक आत्मा और सनातनी परंपराएं एक बार फिर समाज के केंद्र में स्थापित हो रही हैं।

RCP सिंह और प्रशांत किशोर राजनीति के विषैले कीटाणु.. JDU का बड़ा हमला

प्रो. नंदन ने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व की सबसे प्राचीन और शाश्वत धार्मिक परंपरा है। इसका आधार वेद, उपनिषद, धर्मशास्त्र, पुराण तथा आचार-संहिताएं हैं। यह धर्म न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय जीवन-पद्धति, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक सहिष्णुता का मूलाधार भी है। इस धर्म के मूल तत्वों—धर्म, कर्म, मोक्ष, सत्य, अहिंसा, तप व भक्ति—ने भारतीय समाज को सदैव एकजुट रखा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से लेकर काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल कॉरिडोर, केदारनाथ धाम पुनरुद्धार, कामाख्या मंदिर, सोमनाथ और करतारपुर कॉरिडोर जैसे ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के माध्यम से सनातन परंपरा को विश्व पटल पर पुनः प्रतिष्ठित किया है। मोदी सरकार की चारधाम परियोजना जैसे कार्यक्रम तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा-सम्पन्न मार्ग निर्मित कर रही हैं। इसके साथ मोदी सरकार की तरफ से साल 2025-26 के जारी बजट में देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास करने की घोषणा की गई है। इन 50 सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों में भगवान गौतम बुद्ध स्थलों के विकास पर जोड़ दिया है।

Related Post

सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

June 28, 2025
Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

June 28, 2025

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

June 28, 2025

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

June 28, 2025

तेजस्वी यादव ने बताया किसके इशारे पर मिले PK और RCP.. नीतीश के दिमाग में 2005 से पहले का बिहार फिट है

प्रो. नंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का प्रचार-प्रसार किया है। अबू धाबी, बहरीन और जकार्ता जैसे देशों में मंदिर निर्माण और सांस्कृतिक समारोहों में उनकी भागीदारी से वैश्विक मंच पर भारत की आध्यात्मिक पहचान और मजबूत हुई है।

उन्होंने फरवरी 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में प्रधानमंत्री की उपस्थिति का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी द्वारा संगम में डुबकी लगाकर सनातन परंपराओं को सार्वजनिक समर्थन देना, पूरे राष्ट्र को प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि भारत केवल भूगोल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक चेतना है।

बिहार की बात करते हुए प्रो. रणबीर नंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौराधाम, जो माता सीता की जन्मस्थली मानी जाती है, का समग्र विकास कराना एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री की देखरेख में उमानाथ मंदिर, ऋषि कुंड, विष्णुधाम, और उलार सूर्य मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रो. नंदन ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित ₹100 करोड़ की ‘ऐतिहासिक मंदिर विकास योजना’ से राज्य में न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर महाबोधि मंदिर, देव सूर्य मंदिर और अन्य तीर्थस्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना करने से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ी है।

मोदी सरकार ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की जानकारी पाकिस्तान को दी.. रोहिणी और राहुल ने विदेश मंत्री का वीडियो दिखाया

प्रो. नंदन ने कहा कि मोदी और नीतीश जैसे नेताओं के दूरदर्शी प्रयासों से आज सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की विचारधारा – वसुधैव कुटुंबकम्, सर्वे भवन्तु सुखिनः और एकं सत विप्राः बहुधा वदंति – वैश्विक शांति और सहअस्तित्व का मार्ग प्रशस्त करती है। ऐसे में इन नेताओं की पहलें न केवल राष्ट्रहित में हैं, बल्कि विश्व के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

अंत में प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और प्रसार के लिए यह समय स्वर्णिम युग साबित हो रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को पहचानें, उस पर गर्व करें और अगली पीढ़ी को इसके महत्व से परिचित कराएं।

Tags: BiharBihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumarPatnanewsPM Modiप्रो. रणबीर नंदनमोदी-नीतीश
Share204Tweet128
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

सीएम नीतीश की राह पर बेटे निशांत कुमार.. पटना DM के छूने लगे पैर

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

पटना जिले के बख्तियारपुर से एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों तक को...

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

Bihar Transfer Posting: परिवहन विभाग में चार ADTO का तबादला..

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

बिहार में एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग (Bihar Transfer Posting) हुई है। इस बार परिवहन विभाग में अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन...

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

पश्चिम चंपारण में वोटर वेरिफिकेशन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला.. DM ने कहा- निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में मतदाता सूची की शुद्धता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special...

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

सारण : रिविलगंज थाने में लगी भीषण आग.. 50 बाइक और 2 चार पहिया वाहन जलकर खाक

by RaziaAnsari
June 28, 2025
0

सारण जिले के रिविलगंज थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब शॉर्ट सर्किट से भीषण आग...

Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.