[Team insider] झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे छात्रों के वापस लाने की मांग और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस भवन रांची से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया। उसके बाद अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया गया। इस कार्यकम में प्रदेश प्रभारी मो इमरान अली, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सनी, रियाज अहमद, पूर्व प्रवक्ता कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो उपस्थित थे।
कब तक छात्रों के मौत का इंतजार करेगी
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी इमरान अली ने कहा एक तरफ जहां लोग दुखी हैं, वही देश की जनता में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश भी है। जनता मोदी जी से सवाल करती है कि उनकी निकम्मी सरकार कब तक छात्रों के मौत का इंतजार करेगी। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा की अभी भी यूक्रेन में 20000 छात्र फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोदी सरकार की है, चुनाव प्रचार छोड़कर उन्हें छात्रों को बचाने पर जोर देनी चाहिए।