ParliamentMonsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और दूसरे दिन भी दोनों सदनों में सत्तापक्ष और विपक्ष का सियासी संग्राम जारी है। लोकसभा में मंगलवार को बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और सत्यापन यानी SIR को लेकर विपक्ष आक्रामक नजर आया। बिहार एसआईआर को लेकर आक्रामक विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया। मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में आ गए।

विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी पर भड़के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यह सदन चर्चा और संवाद के लिए है, नारेबाजी के लिए नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तख्तियां लेकर मैं एलाऊ नहीं करूंगा। स्पीकर ने कहा कि आज प्रश्नकाल में देश के किसानों से जुड़े मुद्दों, विशेषकर आपदा संकट पर चर्चा होनी है। उन्होंने कहा कि अगर आप चर्चा की बजाय हंगामा करने की मंशा से आ रहे हैं, तो यह सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नहीं हुई SIR पर चर्चा.. भड़क गए तेजस्वी यादव, सरकार पर निशाना
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान SIR (विशेष गहन समीक्षा) पर कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है तो आप सदन तो चलने दीजिए और पूछिए सवाल हम सब कुछ बताने के लिए तैयार हैं। SIR को लेकर जिस तरीके से विपक्ष भ्रम फैला रहा है वो उनकी पुरानी राजनीति का हिस्सा रहा है। हम भी उसी राज्य से हैं और हमारे लोग भी वहां है।
सेहत या सियासत… Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे पर Tejashwi Yadav ने उठाया सवाल, बोले- नीतीश के साथ भी ?
ऐसा भ्रम फैलाना और शिकायत करना, यही लोग शिकायत भी करते हैं। क्या ये बात सही नहीं है कि महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव के बाद इन्होंने डुप्लीकेसी ऑफ वोट का मामला उठाया था। आप शिकायत खुद करते हैं और उस शिकायत की जांच कैसे की जाए। इसी (SIR) माध्यम से किया जा सकता है लेकिन जब हम अपनाते हैं तो आपको दिक्कत होती है।