[Team Insider]: कलेर प्रखंड की इंजोरा पंचायत के मुखिया राम विनय पटेल पर अपराधियों ने हमला किया है। पहले अपराधियों ने मुखिया की कार पर पत्थरबाजी की, उसके बाद गोलीबारी। गोलीबारी में मुखिया और उनका भांजा घायल हो गया है। जानकारी बाद मेहंदिया पुलिस मौके पर पहुंची।
मुखिया का भांजा पीएमसीएच रेफर
दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र से काम कर अपने भांजे के साथ मुखिया कार से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उनके भांजे को गोली लगी है। उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।