भारतीय जनता पार्टी का बुधवार को 41वां स्थापना दिवस है। इस दिन बड़ा समारोह होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। मंगलवार को मोदी ने कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 6 अप्रैल बेहद खास है। इस दिन हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। हम उन सभी का सम्मान करते हैं, जिन्होंने इस पार्टी में अपना योगदान दिया। कल सुबह 10 बजे मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करें। आप लोग भी जुड़ें।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/04/bjp-foundation-day.jpg)
6 अप्रैल 1980 को पार्टी की हुई थी स्थापना
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। वर्तमान में ज्यादातर राज्यों में इस पार्टी की सरकार है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं। स्थापना दिवस पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन राज्य मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए कार्यकर्ता सुनेंगे।