उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय आजमगढ़ रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बड़ी घोषणा की है। अखिलेश ने कहा कि आज भाजपापी दौरान सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने सपा पार्टी में शिमिल हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि मयंक के आने के बाद पार्टी अधिक मजबूत हुई है।
मंयक जोशी हुए सपा में शामिल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। इसके अलावा मंच पर मौजूद मयंक जोशी का हाथ पकड़कर उन्होंने कहा कि भाजपा संसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी अब समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं। मैं इनका दिल से स्वागत और धन्यवाद करता हूं।
भाजपा पर कसा तंज
बता दें कि अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वह छ: चरणों में ही ठंडे पड़ चुके हैं। छठे चरण के मतदान में ही सपा ने सब कि बोलती बंद कर दी है। वहीं योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के वोटिंग के बाद तो नींद ही नहीं आ रही होगी।