• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

February 18, 2025
तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

August 2, 2025
‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

August 2, 2025
तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

August 2, 2025
Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां.. CM Nitish ने किया लोकार्पण

Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां.. CM Nitish ने किया लोकार्पण

August 2, 2025
चुनाव से पहले पटना का कायाकल्प.. नीतीश कुमार ने किया सड़क और पुल निर्माण का शिलान्यास

चुनाव से पहले पटना का कायाकल्प.. नीतीश कुमार ने किया सड़क और पुल निर्माण का शिलान्यास

August 2, 2025
Bihar Election 2025: बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर निर्वाचन आयो का सख्त रुख.. मुख्य सचिव को लिखा पत्र

ECI का बड़ा फैसला: BLO और पर्यवेक्षकों का मानदेय दोगुना.. ERO-AERO को पहली बार मिलेगा पारिश्रमिक

August 2, 2025
राजनीति छोड़ रही हैं पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस.. बोली- अमेरिका का पॉलिटिकल सिस्टम टूट चुका है

राजनीति छोड़ रही हैं पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस.. बोली- अमेरिका का पॉलिटिकल सिस्टम टूट चुका है

August 2, 2025
Bollywood News: जीवनभर संजोकर रखूंगा.. पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले शाहरुख खान

Bollywood News: जीवनभर संजोकर रखूंगा.. पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोले शाहरुख खान

August 2, 2025
Patna News: जानीपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या.. भाकपा माले ने की कार्रवाई की मांग, गोपाल रविदास के नेतृत्व में धरना

Patna News: जानीपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या.. भाकपा माले ने की कार्रवाई की मांग, गोपाल रविदास के नेतृत्व में धरना

August 2, 2025
Ind Vs Eng : मोहम्‍मद सिराज ने एजबेस्‍टन में रचा इतिहास.. 32 साल बाद बनाया महारिकॉर्ड

मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि.. अपने करियर में पूरा किया खास दोहरा शतक

August 2, 2025
राजगीर में होगा Asia Under-20 Rugby Championship का आयोजन.. 9 देशों की 16 टीमें लेंगी भाग

राजगीर में होगा Asia Under-20 Rugby Championship का आयोजन.. 9 देशों की 16 टीमें लेंगी भाग

August 2, 2025
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए 20,000 करोड़ की सौगात.. 10 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए 20,000 करोड़ की सौगात.. 10 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

August 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

by PadmaSahay
February 18, 2025
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर 289 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं। आज इसी क्रम में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित द्वितीय तल सभागार में 289 अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के हाथों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को माननीय मंत्री वित्त विभाग श्री राधाकृष्ण किशोर ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये विश्वास है कि आप अपने मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे। आप संकल्प लें कि व्यवस्था, सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिस उद्देश्य के साथ हुआ था, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री, ग्रामीण क्षेत्र के विकास में, शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते है। इसका कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। हेमन्त सरकार -2.0 में सरकार राज्य के विकास प्रति समर्पित हैं और उनके नेतृत्व में हमलोग कदम बढ़ा चुके हैं।

हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, यही लक्ष्य होना चाहिए: संजय प्रसाद यादव

उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के विकास में, सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की शपथ लें । हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, ये आपका लक्ष्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है। युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्जवल भविष्य की सोच के साथ मुख्यमंत्री की दिशा निदेश में हमलोग काम कर रहे हैं।

जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास: सुदिव्य कुमार

नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आज इस प्रोजेक्ट बिल्डिंग से 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आंखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं। शहरीकरण दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है। बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से निकल कर शहरों की तरफ़ आ रहे है। शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को हम मजबूत कर रहे हैं। हम शहरों के विकास के मानकों के आधार पर अपने निकायों को संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं। आज बहुत ख़ुशी का दिन है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों को पार करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति देने में सफल रहे हैं। हेमन्त सरकार 2.0 के तीसरे महीने में हमने नियुक्तियों का कारवां शुरू कर दिया है । उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को कहा कि नगर विकास मंत्री के तौर पर मेरी भी कुछ अपेक्षाएं आप से हैं। आज आपके लंबे सरकारी जीवन की शुरुआत हो रही है। सरकार के जनहितकारी इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका एक अधिकारी और कर्मचारी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है और आपसे बेहतर सेवाओं की उम्मीद है। आप सिस्टम का एक बेहतर पार्ट बनने आयें हैं।

Related Post

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

August 2, 2025
‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

August 2, 2025

तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

August 2, 2025

Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां.. CM Nitish ने किया लोकार्पण

August 2, 2025

नगर विकार के प्रति सरकार प्रतिबद्ध: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। राज्य के एक चौथाई आबादी शहरों में निवास करती हैं। शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है। निकाय क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है। सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों की भौगोलिक संरचना चुनौती के रूप में उभरती है। आप सभी के ऊपर दायित्व है कि शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। अर्बन एरिया में टेक्निकल लोगों की आवश्यकता है। पहले झारखंड में टाउन प्लानर की भी नियुक्ति होती थी लेकिन पहली बार सहायक टाऊन प्लानर की नियुक्ति वर्तमान सरकार में हो रही है।

आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ और पूरी लगन एवम् सुनियोजित नतीजे से ऐक्टिव रोल में अपने कार्यों को अंजाम दें और शहरों के विकास में झारखंड सरकार का साथ दें। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है। सरकार के द्वारा इस वर्ष नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है। आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है।

नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में गार्डेन अधीक्षक, भेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाईजर, राजस्व निरीक्षक एवं विधि सहायक के पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमे गार्डेन अधीक्षक के 9,भेटनरी ऑफिसर के 8,सेनेटरी एण्ड फूड इंस्पेक्टर के 12,सेनेटरी सुपरवाईजर के 42 ,राजस्व निरीक्षक के 174 एवं विधि सहायक के 44 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। राज्य सरकार लगातार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है।

इससे पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यपालक पदाधिकारी/सहायक नगर आयुक्त/विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर निवेशक तथा लेखा पदाधिकारी सहित सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंताओं, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर एवं पाईप लाईन इंस्पेक्टर सहित कुल-491 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जा चुकी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार,निदेशक सुडा श्री अमित कुमार,अपर सचिव श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नवनियुक्त अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Tags: AppointmentBJPhemant sorenJharkhand NewsRanchi News
Share196Tweet123
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

by RaziaAnsari
August 2, 2025
0

बिहार में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया है। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा...

‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

by RaziaAnsari
August 2, 2025
0

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के तहत मसौदा सूची प्रकाशित कर दी। आंकड़े के अनुसार अब...

तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

by RaziaAnsari
August 2, 2025
0

चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के तहत मसौदा सूची प्रकाशित कर दी। आंकड़े के अनुसार अब...

Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां.. CM Nitish ने किया लोकार्पण

Patna News: DSP और ट्रैफिक थानों को मिली 71 नई पुलिस गाड़ियां.. CM Nitish ने किया लोकार्पण

by RaziaAnsari
August 2, 2025
0

Patna News: बिहार में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish)...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

तेजस्वी यादव के दावे पर जिला प्रशासन में मचा हड़कंप.. लिस्ट में दिखा दिया नाम, नहीं कटा है !

August 2, 2025
‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

‘मोदी-शाह के निर्देश पर तैयार हो रही मतदाता सूची..!’ चुनाव आयोग पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- छोड़ेंगे नहीं

August 2, 2025
तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

तेजस्वी यादव का भी कट गया वोटर लिस्ट से नाम..! चुनाव आयोग पर भड़के, बोले- हम तो नागरिक ही नहीं

August 2, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.