[Team insider] हाजारीबाग जिले के बरही प्रखंड में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प में रूपेश पांडेय(18) की पिटाई से मौत हो गई थी। जिसके बाद शनिवार को नईटांड़ मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक पहुंचे। सर्वप्रथम रूपेश के चित्र पर पुष्पांजली कर नमन किया। उसके बाद परिजन से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। घटना की जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व विहीप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि घटना के सप्ताह दिन के बाद भी अब तक सभी हत्यारो की गिरफ्तरी नही हुई है। जबकि प्रशासन के द्वारा पीड़ितों को सहयोग करने वालो के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करवाई जा गई है। संबधित मामले में इन लोगों ने पूर्व सीएम से उचित जांच करवाते हुए हत्यारों को सजा एवं निर्दोष को बरी करवाने की मांग की है।
दुख की घड़ी में हम सभी परिजन के साथ है: सांसद
वहीं स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि दुख की घड़ी में हम सभी परिजन के साथ है और घटना के इतने दिनों बाद भी पुलिस के द्वारा अब तक छान बिन नहीं की गई है। जो पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़ा करता है। इस मामले को सदन में भी उठाई जा चुकी है। मामले में जब तक न्याय नही मिलता है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी वही इस मामले को लोकसभा से राज्यसभा तक उठाया जाएगा।
नामजदों की गिरफ्तारी नही होना शर्मनाक : बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा हर हाल में पीड़ितों की मदद करेगी, घटना के सप्ताह दिन बाद भी नामजदों की गिरफ्तारी नही होना शर्मनाक है। इसके अलावा सहयोग करनेवालों को उल्टे केस में फंसाने का काम निंदनीय है, हत्यारों को हर हाल में सज़ा दिलाया जाएगा और परिजनों को न्याय मिलेगा।
अल्बर्ट एक्का चौक पर सनातनी और आमजनों ने किया प्रदर्शन
वहीं इस मामले को लेकर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सनातनी और आम जनों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि रूपेश पांडे मामले में उनके सभी हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को लेकर अब पूरे झारखंड सहित राजधानी रांची में जन आक्रोश की भावना देखने को मिल रही है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि के माध्यम से आमजन झारखंड सरकार से इस घटना के बाद मांग करती है, कि पक्षपातपूर्ण रवैया से इस पूरे मामले को नहीं देखते हुए मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाएं।