[Team insider] चान्हो में हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। और कहा कि हेमंत सोरेन के 2 वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं की दुष्कर्म, उत्पीड़न और हत्या मामले में राज्य रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। चान्हो में हुई नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना ने राज्य को शर्मसार किया है।
राज्य सरकार की पुलिसिया तंत्र की पोल खोलती है
अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना और जान मारने की नीयत से लोहरदगा ले जाना राज्य सरकार की पुलिसिया तंत्र की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनने से लेकर अक्टूबर 2021 तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3152 बलात्कार की घटना घटी है, जो अपने आप मे चौकाने वाला आंकड़ा है।
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का किया गया उलंघन
उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों में भय का माहौल उत्पन्न हुआ है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि हेमंत सोरेन के राज में राज्य के किसी भी कोने में महिलाएं सुरक्षित नही है। राज्य में आम महिला के साथ साथ पुलिस,स्वास्थ्य कर्मी, खिलाड़ी, छात्राएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। बात -बात में ट्विटर पर ट्वीट करने वाले मुख्यमंत्री या सत्ता में बैठे हुए लोगों ने इस अमानवीय घटना को लेकर किसी प्रकार की सहानुभूति नही दिखाया। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का किया गया उलंघन।
फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्मियों को हो फांसी की सजा
कुजूर ने कहा कि निश्चित समय सीमा के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दुष्कर्मियों को फांसी की सजा हो। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने निर्देशानुसार सोमवार को 4 सदस्यीय भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता और उनके परिजनों से मिलने गया था। प्रेस वार्ता में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनु लकड़ा उपस्थित थी।